साल की सबसे बड़ी कॉमेडी धमाल के लिए हो जाइए तैयार

Untitled 4 copy 28
  • एमी विर्क और तानिया स्टारर गोडे गोडे चा-दोका पहला पोस्टर जारी
  • फिल्म 22 अक्टूबर 2025 को होगी रिलीज़

मुंबई। उत्साह अपने चरम पर है! बहुप्रतीक्षित पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा गोडे गोडे चा-दो का पहला पोस्टर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है, जो दर्शकों को मनोरंजन, प्रगतिशील हास्य और दिल को छू लेने वाले पारिवारिक रिश्तों का डबल डोज़ देने का वादा करता है। ज़ी स्टूडियो और वीएच मीडिया के सहयोग से बनी यह फिल्म अब तक का सबसे बड़ा कॉमेडी धमाका साबित होने जा रही है। यह सीक्वल अपनी पिछली फिल्म ‘गोडे गोडे चा’ (G-स्टूडियो) की विरासत को आगे बढ़ाता है, जो 26 मई, 2023 को रिलीज़ हुई थी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में से एक बनी। इसने सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किया।

ये भी पढ़े

वाराणसी में  लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर

ज़ी स्टूडियो की ‘गोडे गोडे चा-2’ के नए पोस्टर में शादी-ब्याह की रस्मों पर पुरुषों और महिलाओं के बीच मज़ेदार जंग को दिखाया गया है। पहली फिल्म में जीत दर्ज करने के बाद गाँव की महिलाएँ अब शादी की तैयारियों की कमान संभाल रही हैं, जिससे पुरुष अपनी पारंपरिक भूमिकाएँ वापस पाने के लिए इधर-उधर भागते नज़र आते हैं। सुपरस्टार एमी विर्क और प्रतिभाशाली तानिया की नई जोड़ी इस प्रिय फ्रेंचाइज़ी में ताज़गी और हास्य का अनोखा तड़का लगाती है। फिल्म और पोस्टर के लॉन्च पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एमी विर्क ने कहा, “इस बार फिल्म में महिलाएँ हमें पुरुषों को सचमुच गोल-गोल दौड़ा रही हैं। यह पिछली फिल्म से भी बड़ा कॉमेडी धमाका है। सबसे खास बात यह है कि इस बार भी फिल्म हास्य के साथ एक सामाजिक संदेश लेकर आती है और हम यहाँ हैं, ताकि लोग पुरुषों का पक्ष भी भूल न जाएँ (हँसते हुए)। पॉवर-पैक पंचलाइन और महिलाओं की मजबूत भूमिका के साथ, मैं बेसब्री से कर रहा हूँ कि आप सब इस फिल्म का मज़ा लें और इसके जरूरी संदेश को महसूस करें।

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

अपना नज़रिया रखते हुए तानिया ने कहा कि  पहली फिल्म ने इसलिए इतनी गहराई से जुड़ाव बनाया, क्योंकि यह परिवार की कहानी थी और पुराने रीति-रिवाजों के खिलाफ एक हल्का-सा संदेश भी देती थी। इस बार महिलाएँ और अधिक सशक्त हैं, कॉमेडी और धारदार है और समानता का संदेश और भी मज़बूत है। हमें इंतज़ार है कि हर कोई इस पोस्टर से फिल्म की झलक देखे और उत्साह महसूस करे। विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित और जगदीप सिद्धू द्वारा लिखित ‘गोडे गोडे चा 2’ को ज़ी स्टूडियो और वीएच एंटरटेनमेंट के सहयोग से 22 अक्टूबर, 2025 को विश्वभर में रिलीज़ किया जाएगा।

Spread the love

Seven Dogs Release Date
Entertainment Uttar Pradesh

21 अगस्त को थिएटर में दिखेगा भाईजान का दमदार अंदाज

‘मातृभूमि’ से पहले थिएटर में दिखेंगे सलमान खान Seven Dogs Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही फैंस को बड़े पर्दे पर भाईजान की झलक देखने का मौका मिलने वाला है। सलमान खान और संजय दत्त के […]

Spread the love
Read More
Vishal Aditya Singh
Entertainment Uttar Pradesh

Khatron Ke Khiladi 15 से पहले हफ्ते ही बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह, फैंस हुए निराश

 पहले ही हफ्ते हुआ बड़ा एलिमिनेशन Khatron Ke Khiladi 15 Elimination:  रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शुरुआत होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। शो के पहले ही हफ्ते में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ है। मजबूत खिलाड़ियों में गिने जाने वाले विशाल […]

Spread the love
Read More
Kumar Sanu Udit Narayan
Entertainment Uttar Pradesh

‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

उदित नारायण के किस विवाद पर कुमार सानू का तंज Kumar Sanu Udit Narayan: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू 90 के दशक के उन मशहूर गायकों में शामिल हैं, जिनकी आवाज ने कई सुपरहिट गानों को यादगार बनाया। दोनों सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं, बल्कि लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त […]

Spread the love
Read More