CBSE ने कक्षा 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षा की संभावित डेट सीट की जारी

CBSE

नई दिल्ली । CBSE ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर एक पत्र साझा किया है ,जिसमे कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा की संभावित डेट शीट जारी की है। इस पत्र में कहा गया है कि सभी CBSE से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि CBSE 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 के बीच बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। 2026 में भारत और विदेशों के 26 देशों से कक्षा 10वीं और 12वीं में लगभग 45 लाख उम्मीदवार 204 विषयों में परीक्षा देंगे। परीक्षा के साथ-साथ समय पर परिणाम घोषित करने के लिए प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और परिणाम के बाद की प्रक्रिया जैसी कई अन्य गतिविधियां भी की जाएंगी। सभी हितधारकों द्वारा जिम्मेदारियों की प्रभावी योजना और कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने के लिए CBSE ने 2025 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के पंजीकरण डेटा के आधार पर परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़े

30 लाख खर्च के बाद भी बारिश के पानी से नहा रहे कैदी

CBSE द्वारा संभावित डेटशीट जारी करने का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को समय से पहले योजना बनाने में मदद करना है। इसके तहत छात्र एग्जाम से पहले व्यवस्थित अध्ययन योजना बना सकते हैं। स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की तैनाती सहित अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को व्यवस्थित कर सकते हैं। शिक्षक अपनी छुट्टियों सहित अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम की बेहतर योजना बना सकते हैं।

ये भी पढ़े

भाभी खतरनाक : देवर को पटक कर दी लाठियों की बरसात

सामान्य दिशानिर्देश के अनुसार, हर विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा और 12 दिनों में पूरा हो जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर कक्षा 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा 20 फरवरी 2026 को है तो मूल्यांकन तीन मार्च 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा। कृपया ध्यान दें कि ये डेटशीटें अस्थायी हैं। स्कूलों द्वारा परीक्षार्थियों की अंतिम लिस्ट जमा करने के बाद फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी। (BNE)

ये भी पढ़े

दो दिन तक भारी बारिश से तबाही:  स्कूल बंद व हाई अलर्ट जारी

Spread the love

Shortage of teachers in Lucknow
Education Uttar Pradesh

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने उतरकर सुनी समस्याएं

Shortage of teachers in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पारा क्षेत्र के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की […]

Spread the love
Read More
NALSAR Controversy
Education National

काॅकरोच कहने वाले ‘साहब’ की बड़ी उदारता, कहा- विरोध पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

 BCI को CJI सूर्यकांत की दो टूक NALSAR Controversy: हैदराबाद के छात्रों से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की भूमिका पर अहम टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि अगर छात्र किसी मुद्दे पर उनका विरोध कर रहे हैं तो इसमें बार काउंसिल को […]

Spread the love
Read More
Project Awaaz
Education Punjab

कला से बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास और सीखने का उत्साह

Project Awaaz 2026: जब बच्चों को अपनी बात कहने और अपनी सोच को खुलकर सामने रखने का मौका मिलता है, तो पढ़ाई उनके लिए ज्यादा आसान और मजेदार हो जाती है। इसी सोच के साथ SCERT पंजाब ने प्रोजेक्ट आवाज़ 2026 की शुरुआत की है। इसके तहत पंजाब के सभी 23 जिलों के 60 से […]

Spread the love
Read More