भाभी खतरनाक : देवर को पटक कर दी लाठियों की बरसात

Untitled 3 copy 43

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया में खतरनाक भाभी का कारनामा देखने को मिला है। रौद्र रूप अपनाते हुए खतरनाक भाभी ने देवर की लाठी से पिटाई कर दी। उससे पहले देवर को पीट पीट कर मारा गया। खतरनाक भाभी का कारनामा इंटरनेट पर वायरल हो गया है। जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे है। खबरें के मुताबिक बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर कोठी बाबू टोला की रहने वाली खतरनाक भाभी ने अपने देवर मिट्ठू की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। मिट्ठू को पीटने के लिए भाभी ने अपने बेटे से चाचा को जमीन पर गिरवा दिया। जब भतीजा ने चाचा के सिर और सीने पर दबाव डाल करके काबू में कर दिया तब खतरनाक भाभी ने लट्ठ भांजना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर के सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो अब सुर्खियों में है।

ये भी पढ़े

शादीशुदा युवक से प्यार की सजा मौत, युवती के साथ जो कुछ हुआ…जानकर रह जाएंगे हैरान

मोबाइल चुराने का आरोप लगाकर पिटाई

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक मिट्ठू ने घर में रखी हुई भाभी के मोबाइल को ले लिया था। जिससे नाराज होकर भाभी का पारा चढ़ गया। खतरनाक भाभी ने मिट्ठू से मोबाइल वापस मांगा, जो उसने नहीं दिया, तभी मिट्ठू की भाभी ने बेटे का साथ लेते हुए देवर को घर के सामने पटक दिया। इस दौरान उसने अपने बचाव में बहुत हाथ पैर पटका लेकिन वह सफल नहीं हो सका। भाभी, मोबाइल की मांग करते हुए बेरहमी से पैर पर पिटाई करने लगी। तो भतीजे ने सीने को दबा करके गाल पर झापड़ रसीद करना शुरू कर दिया। युवक की पिटाई होते देख गांव के लोगों ने बीच बचाव करते हुए मां बेटे से युवक को छुड़ा लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने, घायल अवस्था में मिट्ठू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिटाई का वीडियो वायरल है, संवेदनशील होने के कारण दिखाया नहीं जा सकता है।

ये भी पढ़े

ब्राह्मण परिवार के बच्चे का खतना कर कराया धर्म परिवर्तन

मस्ती कर रहा था मिट्ठू

वही गांव वालों का कहना है कि, मिट्ठू शराब पीने का शौकीन है। शराब पीकर के घर पहुंचा था। शराब पीने के बाद वह भाभी को अक्सर परेशान करने लगा था। जिससे तंग होकर भाभी ने बेटे के साथ मिलकर देवर के शराब का नशा उतार दिया। मामले में X सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से देवरिया पुलिस ने कहा कि बरियारपुर (Bariarpur) थाना पुलिस ने प्रकरण में एक युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई किया है।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More