रंग लाया विधायक सरयू राय का प्रयास, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के दोनों पंप अब चालू

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास रंग लाया। नवरात्र के प्रथम दिन, सोमवार को जवाहर नगर, रोड नंबर 15, मानगो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का पंप चालू हो गया। 150 एचपी का एक पंप पहले ही चालू हो गया था। दूसरा पंप आज से चालू हो गया। अब दोनों पंप निर्बाध गति से चल रहे हैं। इन दोनों मोटर पंपों के चालू हो जाने से मानगो क्षेत्र के निवासियों को सुचारू जलापूर्ति हो सकेगी।

सोमवार को उलीडीह मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत ने नारियल फोड़ा। इसके ठीक बाद मोटर पंप को चालू किया गया। उन्होंने बताया कि मानगो में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक सरयू राय ने काफी मेहनत की है। वह स्थानीय अधिकारियों से लेकर प्रमुख सचिव तक से मिले। विधानसभा में भी वह लगातार सवाल उठाते रहे। अब दोनों मोटर चालू अवस्था में हैं। इससे मानगों में सुचारू जलापूर्ति होगी, ऐसा उनका विश्वास है। उन्होंने बताया कि इंटकवेल में 350 एचपी का मोटर पंप फिट किया जा रहा है। बहुत जल्द वह भी चालू हो जाएगा। इस मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के कर्मचारी प्रह्लाद मिश्रा, अर्जुन साही, टुनटुन सिंह, बाबू खान आदि मौजूद रहे।

Crime News homeslider Jharkhand

इलाज करने घर आए ओझा ने नाबालिग से किया रेप,

झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात प्रकाश में आई है, जहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए एक ओझा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक […]

Read More
homeslider Jharkhand

एयर एंबुलेंस हादसा, डॉक्टर सहित सभी सात सवारों की मौत

नया लुक ब्यूरो रांची/चतरा।  रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस मंगलवार को चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करम टांड़ जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया था और वह रडार से गायब हो गया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों […]

Read More
homeslider Jharkhand

उत्तराखंड में नए पार्किंग स्थल जल्द होंगे तैयार, 1082 वाहनों को मिलेगी सुविधा

नया लुक ब्यूरो  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों में जाम की समस्या दूर करने के लिए पार्किंग सुविधाएं विकसित कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 11 स्थानों पर पार्किंग निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिन्हें […]

Read More