DM ने प्रसिद्ध शक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत जनपद के प्रसिद्ध शक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत प्रकाश व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की।

ये भी पढ़े

नंगी होकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, वहां किया नंगा नाच, खबर पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त बैरिकेडिंग, पांडाल एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, CCTV कैमरे व कंट्रोल रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े

पति को बिना तलाक दिए चाची ने भतीजे से रचाई शादी

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पार्किंग व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को मंदिर परिसर में प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था का निर्देश दिया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने लेहड़ा देवी का दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और सभी के कल्याण की कामना की। अंत में जिलाधिकारी ने अपील की कि श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि वे सुविधा पूर्वक दर्शन कर सकें और शारदीय नवरात्रि का पर्व सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। इस दौरान तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More
Purvanchal

बार एसोसिएशन की अगुवाई में धूमधाम से मनी होली

आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। तहसील परिसर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम […]

Read More