पति को बिना तलाक दिए चाची ने भतीजे से रचाई शादी

Untitled 5 copy 28
  • थाने पर उसी के खिलाफ दर्ज कराया था रेप का केस

रामपुर। जिले के पटवाई थाना क्षेत्र में चाची चंचल ने भतीजे ब्रह्म स्वरूप से शादी कर विवाद खड़ा कर दिया। चंचल ने पति नूर पाल के बिना तलाक लिए ये कदम उठाया। पहले उसने अपने भतीजे के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया और धमकी दी, फिर थाने के सामने ही बहादुरी से भतीजे को वरमाला पहनाई। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक चाची ने अपने भतीजे से ही ब्याह रचा लिया है। पति ठगा महसूस कर रहा है और उसकी दरख्वास्त है कि उसे बस जीने दिया जाए। ये मामला रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र के एक गांव का है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि चंचल नाम की औरत ने थाने के सामने ही अपने भतीजे को बकायदा वरमाला पहनाई है और उससे अपनी मांग में सिंदूर भरवा लिया है। आइए आपको विस्तार से इस अजीबोगरीब मामले की जानकारी देते हैं।

रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र में एक भतीजा चोरी चोरी चाचा के घर की चार दीवारी कूद कर चाची से मिलने जाता रहा। उसके चाचा को इस बात की खबर ना लगी, लेकिन ये बात गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद जब चाचा के कानों तक ये बात पहुंची जब उसने अपनी पत्नी से इस बाबत पूछा। इसपर पत्नी ने साफ साफ कह दिया कि वह अब भतीजे के साथ रहेगी। इतना सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

चाची ने भतीजे के खिलाफ पहले Police को कर दी Rape की शिकायत

चंचल नाम की इस औरत ने जो ठाना था उसे पूरा करने के लिए वह थाना पटवाई पहुंचीं और उन्होंने अपने भतीजे के खिलाफ ही रेप की रिपोर्ट दर्ज करा दी। फिर चाची ने भतीजे को धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो जेल में चक्की पीसना पड़ेगी। पुलिस ने भतीजे को बुलाया तो चाची ने थाने के सामने ही भतीजे को वरमाला डाल दी। इस तरह नूर पाल से तलाक लिए ही बिना ही चंचल ने अपने भतीजे को पति बना लिया और खुद उसकी घरवाली बन गई। नूर पाल को क्या पता था उसकी पत्नी चंचल तीन साल तक सबकुछ घर की चारदीवारी के भीतर कर रही है। बात खुली तो पत्नी चंचल ने बिना हिचक कह ही दिया अब मैं तुम्हारे साथ नहीं, ब्रह्म स्वरूप के साथ रहूंगी। नूरपाल के पैरों तले जमीन खिसक गई, सबकुछ उजड़ गया। अब नूर पाल का कहना है कि मेरा सगा भतीजा, मेरे भाई का बेटा, अब सबके सामने है, मगर मेरे लिए सिर्फ शर्मिंदगी।

नूर पाल ने क्या-क्या कहा?

पीड़ित चाचा नूर पाल ने बताया, ‘ब्रह्म स्वरूप मेरा भतीजा है और चंचल मेरी पत्नी है। इनका तीन साल से अफेयर चल रहा था। इस बारे में मुझे पता नहीं था। मैं गाड़ी चलाता हूं और भतीजा भी गाड़ी चलाता है। इनकी अंदर अंदर बात चलती रही और अब जाकर खुलासा हुआ तो मेरी बीवी बोली कि मैं ब्रह्म स्वरूप के साथ रहूंगी। यह दीवारे कूद कर जाता था। मेरे पड़ोसियों ने देखा और मुझे अब आकर बताया, पहले से नहीं बताया अब बात खुली उसके घर में रहने के लिए राजी हुई कि मैं भतीजे ब्रह्म स्वरूप के साथ रहूंगी तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। तुम्हें मैं छोड़ रही हूं आज से मैं उसके घर में रहूंगी। इस पर काफी विवाद हुआ बात थाने तक गई। मेरी पत्नी ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया, परिवार में छह लोगों के नाम दर्ज करवाया मुकदमा। यह पूछे जाने पर कि अब क्या चाहते हो? इस पर पीड़ित चाचा ने बताया, ‘मैं चाहता हूं कि अब उसने अपनी मनमर्जी से शादी कर ली है तो उधर रहे। मेरे ऊपर किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो। अगर उसके ऊपर कोई भी घटना घटती है तो मुझे नहीं लपेटा जाए। अफसोस मुझे इतना है पाँच साल से मेरी बीवी के साथ संबंध था। मेरे साथ घर में रह रही थी। खर्चा में उठा रहा था और संबंध भतीजे से चल रहे थे।

Spread the love

One thought on “पति को बिना तलाक दिए चाची ने भतीजे से रचाई शादी”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

रायडर: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की सराहनीय पहल

हेडिंग: एआईजी जेल प्रशासन की मनमानी और वसूली पर लगेगा अंकुश! क्रॉसर: मोटी रकम लेकर कमाऊ जेलों पर भेजे जा रहे अधिकारी और कर्मी क्रॉसर: विशेष ड्यूटी लगाने से पूर्व जेलमंत्री को देना होगा ब्यौरा राकेश निडर Lucknow : प्रदेश के कारागार विभाग में अधिकारियों और कर्मियों से मोटी रकम लेकर विशेष ड्यूटी लगाने वाले […]

Spread the love
Read More
DM
Uttar Pradesh

नेपाल में फ्लैश फ्लड से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट

DM बोले- जिले में फिलहाल कोई खतरा नहीं वाल्मीकि नगर बैराज के जलप्रवाह की लगातार निगरानी, सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :  नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में भूस्खलन के कारण स्यार नदी (उंगिलुंग खोला) में बना प्राकृतिक अवरोध अचानक टूटने से फ्लैश फ्लड […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

एसटीएफ नें चमेट ऐप से अवैध वसूली करने वाला गैंग पकड़ा

विदेशी कंपनी से होता था भुगतान ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने ऑनलाइन गेमिंग और लाइव होस्टिंग ऐप चमेट के जरिये अवैध वित्तीय गतिविधियां चलाने वाले संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन सदस्यों को मथुरा से गिरफ्तार किया है।STF मुख्यालय की साइबर टीम को लंबे समय से इस गिरोह की जानकारी मिल रही […]

Spread the love
Read More