विदेश मंत्रालय और भारतीय मिशनों ने ‘विशेष अभियान 5.0’ के लिए कसी कमर

Untitled 3 copy 35

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय और विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों ने अपने कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान के लिए कमर कस ली है। केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 2 अक्टूबर से ‘विशेष अभियान 5.0’ के कार्यान्वयन चरण शुरू होने से पहले कार्यालयों की साफ-सफाई से लेकर लंबित मामलों के निपटान के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भारत सरकार ने इस वर्ष सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान हेतु ‘विशेष अभियान 5.0’ की घोषणा की है, जो दो अक्टूबर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। यह विशेष अभियान दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण 15 से 30 सितंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा; इसके बाद कार्यान्वयन चरण 2 से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने 19 सितंबर को एक आधिकारिक बयान में कहा विदेश मंत्रालय ने अपने सभी कार्यालयों, जिनमें विदेश स्थित मिशन/केंद्र और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय शामिल हैं, को अभिलेखों की समीक्षा, लंबित शिकायतों, सांसदों/राज्य सरकारों के संदर्भों और संसदीय आश्वासनों, स्वच्छता, कार्यालय प्रबंधन और कार्यालय स्थान के सौंदर्यीकरण के संबंध में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए अधिसूचित किया है। इन गतिविधियों के अतिरिक्त, मंत्रालय ई-कचरे की पहचान और निपटान पर ध्यान केंद्रित करेगा तथा विदेशों में अपने सभी मिशनों/केंद्रों में स्वच्छता पर जागरूकता गतिविधियां चलाएगा।

विदेशों में भारतीय मिशनों की ओर से भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के स्टाफ ने गुरुवार को चांसरी परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ लेते हुए साफ-सफाई में अपना योगदान दिया। उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत करते हुए कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और भारतीय उच्चायोग के सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहने और अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने के लिए समय देने की स्वच्छता शपथ ली।

पाकिस्तान
homeslider International

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ा आत्मघाती हमला सामने आया है। चरमपंथियों ने बन्नू जिले के फतेहखेल पुलिस थाने को निशाना बनाते हुए विस्फोटकों से भरी गाड़ी से हमला करने की कोशिश की। इस हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। […]

Read More
Instagram
homeslider International

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घट गए फॉलोअर्स

नया लुक ब्यूरो Instagram सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, वैसे-वैसे फर्जी अकाउंट और बॉट्स की समस्या भी बढ़ती गई है। इसी समस्या को […]

Read More
मदर्स डे 2026
Analysis homeslider International

मदर्स डे 2026: मां के सम्मान में कैसे शुरू हुई यह परंपरा

राजेन्द्र गुप्ता हर साल मई के महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 10 मई को मनाया जाएगा। ये दिन मां को समर्पित होता है। एक मां अपने बच्‍चों की पर‍वरिश करने के साथ उसमें संस्‍कार पिरोने का काम करती है, उसके उज्‍जवल भविष्‍य के लिए दिन-रात मेहनत […]

Read More