चिनहट: बेलगाम ट्रक ने पिता-पुत्र बाइक सवार को मारी टक्कर

Accident NayaLook
  • बेटे मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
  • घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक सहित फरार
  • देवा रोड पर टेल्को कंपनी के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में रविवार को गोमतीनगर से अपने घर जा रहे पिता-पुत्र बाइक सवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां बेटे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि बाराबंकी जिले के देवा रोड स्थित माती गांव निवासी 45 वर्षीय रामू कन्नौजिया अपने 24 वर्षीय बेटे विनय कन्नौजिया के साथ रविवार को मोटरबाइक से गोमतीनगर से माती गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही पिता-पुत्र चिनहट क्षेत्र के देवा रोड पर टेल्को पुल के नीचे पहुंचे थे कि तभी तेज रफ़्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में पिता-पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों को डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने घायल विनय कन्नौजिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामू कन्नौजिया का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर के मुताबिक हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक और चालक को सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More