ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश पहुंचे गोरखपुर: घटना का लिया जायजा

Untitled 1 copy 26
  • पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर रहीम घायल, दो आरोपी छोटू और राजू पुलिस हिरासत में
  • दो तस्कर अभी पुलिस की पकड़ से दूर, दबोचने के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग दिशाओं में डाला डेरा
  • तनाव व दहशत को देखते हुए पिपराइच में अभी भी पुलिस बल तैनात

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोरखपुर जिले के पिपराइच में सोमवार देर रात पशू तस्करों के हाथों हुई 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में गांव वालों ने एक तस्कर दबोचकर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में फरार चल रहे रहीम नाम के तस्कर से बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रहीम घायल हो गया। जबकि मौके का फायदा उठाते हुए भाग रहे दो तस्कर छोटू व राजू गिरफ्तार कर लिया। अभी दो और आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

घटनास्थल का जायजा लेने गोरखपुर पहुंचे एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने फरार पशू तस्करों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इससे पहले मंगलवार की रात मातहतों के साथ बैठक कर एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के फरमान जारी किया था। सनद रहे कि गोरखपुर जिले के पिपराइच में सोमवार की देर रात पिकअप सवार बदमाशों ने धावा बोलकर दिया था। आहट मिलते ही ग्रामीणों की नींदे टूट गई और पशू तस्करों को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया और एक तस्कर को दबोच भी लिया था, लेकिन इसी दौरान छात्र दीपक गुप्ता को बदमाशों ने अगवा कर हत्या कर दी थी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और प्रदर्शन करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने चौकी प्रभारी जंगल धूसड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बेखौफ होकर किसी और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखते संदिग्ध लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक रहीम नाम का तस्कर घायल हो गया, जबकि छोटू और राजू नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से अवैध तमंचा व कारतूस तथा घटना एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में दो लोग अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More