गुडंबा में युवक को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

  • रुपयों के लेन-देन को लेकर हुई घटना का मामला
  • दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हमेशा भीड़भाड़ से भरी रहने वाले गुडंबा क्षेत्र के कल्याणपुर में मंगलवार रात 11 कुछ लोगों ने 24 वर्षीय आसिफ गाजी को गोली मार दी। गोली कंधे से छूती हुई निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में घरवालों ने आदर्श द्विवेदी और आसिफ नाम के युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गुडंबा क्षेत्र स्थित विवेकानंद पुरम कल्याणपुर निवासी 24 वर्षीय आसिफ गाजी अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे घर से कुछ दूरी पर खड़ा था कि इसी दौरान आदर्श द्विवेदी और आसिफ नाम के दो लोग आ धमके। बताया जा रहा है कि रुपयों के लेन-देन को लेकर इन लोगों में बहस होनी लगी, तभी हमलावरों ने आसिफ गाजी के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगते ही वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। भीड़ जमा होती दिख हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची घरवालों की मदद से घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है, लेकिन पुलिस खतरे से बाहर होने की बात अलाप रही है।

बताया जा रहा है कि घरवालों की तहरीर पर पुलिस आदर्श द्विवेदी व आसिफ नाम के शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस रुपयों के लेन-देन सहित कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More
Crime News

सोनौली सीमा पर पकड़ा गया पंजाब पुलिस का आरोपी गुरु चरण सिंह

अपने मित्रों के साथ नेपाल घूमने जा रहा था आरोपी पंजाब पुलिस ने लुक आउट कार्नर नोटिस भी जारी कर रखा था उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन और पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के बाद […]

Read More
Crime News

महुली-बस्ती मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर दीवार से भिड़ी, चालक गंभीर

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महुली-बस्ती मार्ग पर ग्राम देईसाड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पास की दीवार से जा भिड़ी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान संजय […]

Read More