नवनियुक्त मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Untitled 5 copy 15

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। अर्थ मंत्री के रूप में रामेश्वर खनाल, ऊर्जा, भौतिक अवसंरचना एवं शहरी विकास मंत्रालय में घिसिंग तथा गृह एवं कानून मंत्री के रूप में आर्याल को नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को तीन मंत्रियों की नियुक्ति की। खंडहर कार्यालय के बाहर टेंट गाड़कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकारी निकायों और कूटनीतिक मिशनों के प्रमुख भी शपथ समारोह में उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री नियुक्त कुलमान घिसिंग इससे पहले नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं।

गृह मंत्री ओम प्रकाश अर्याल काठमांडू महानगरपालिका के कानूनी सलाहकार रहे हैं। अर्थ मंत्री खनाल पूर्व राजस्व सचिव रह चुके हैं। जेन-ज़ी पीढ़ी के आंदोलन के उग्र होने के बाद 24 भाद्र को निवर्तमान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दिया था। जेन-ज़ी के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। नवनियुक्त मंत्री सोमवार को ही कार्यभार संभाल रहे हैं। अन्य सभी मंत्रालयों की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री स्वयं संभालेंगी।

Spread the love

New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More
New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More