लोकतंत्र अपनी भाषा में पुष्पित, पल्लवित एवं समृद्धि होती है : प्रो. चित्तरंजन मिश्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा /महराजगंज । लोकतंत्र की मजबूती अपनी भाषा में ही सम्भव है, भारत में संविधान के अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा एवं राजभाषा अधिनियम के बारे में वर्णित है। हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने का पहला प्रस्ताव दक्षिण भारत से आयंगर जी के माध्यम से आया। यह कहना है दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र का, उन्होंने सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पी.जी. कॉलेज आनन्दनगर, महराजगंज में हिंदी विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रभाषा हिंदी : चुनौतियां एवं संभावनाएं” विषय पर आयोजित वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित कर रहें थे।

उन्होंने कहा कि हिंदी ही भारतीय मानस को स्वाधीन चेतना दें सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदी दिवस व हिंदी पखवाड़ा मनाया जाना अपने आप में विडंबना है क्योंकि हम अपनी भाषा को छोड़कर विदेशी भाषा को सिखने में ऊर्जा लगा रहें है, इससे युवा न तो ढंग से हिंदी बोल पा रहें है और न ही अन्य भाषा । अपनी भाषा ही सृजनात्मकता को लाती है और उसी से देश का विकास होता है। प्राचार्य डॉ. राम पाण्डेय ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि उधार की भाषा से कोई भी राष्ट्र समृद्ध नहीं हो सकता, अतः हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने से देश की एकता-अखंडता तथा लोकतंत्र मजबूत होगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अनुष्का व निशु ने सरस्वती वंदना एवं विशाल व अनुष्का ने स्वागतगीत प्रस्तुत किया। मंच का संचालन डॉ. मनोज कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रीति यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ तृप्ति त्रिपाठी, डॉ. शिव प्रताप सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, अजीत सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र, डॉ. सोनी भट्ट, डॉ. बाल गोविन्द मौर्य, डॉ. चन्द्र प्रकाश, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, डॉ. वैभवमणि त्रिपाठी, डॉ. डी.के. चौबे, डॉ. बी.के. मालवीय, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. अखिलेश मिश्र, डॉ. अर्चना दीक्षित, भागीरथी भट्ट, सौरभ भट्ट, दिनेश भट्ट, धर्मेंद्र सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें ।

Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More