अब मानगो की जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा

Untitled 16 copy 2
  • सरयू राय की पहल पर तीन नये मोटर खरीदे गये
  • दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगाए जाएंगे, एक इंटकवेल में

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की पहल पर मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तीन नए मोटर और एक पैनल बोर्ड खरीदे गये हैं। पैनल बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया था। विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने बताया कि तीनों मोटर अंशतः ही काम कर रहे थे। इससे इलाके में पेयजलापूर्ति में दिक्कत हो रही थी। जनता की इस गंभीर मांग को विधायक सरयू राय ने विधानसभा सत्र में उठाया था।

इसी का नतीजा है कि तीन नए मोटर और पैनल बोर्ड खरीदे गये। उन्होंने बताया कि एक मोटर 350 एचपी (हॉर्स पावर) का है जो इंटकवेल में लगाया जाएगा। जबकि दो अन्य मोटर 150-150 एचपी के हैं जो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में इस्तेमाल किया जाएगा। पिंटू सिंह ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने उनसे बताया है कि तीनों मोटर अगले बुधवार तक काम करना शुरु कर देंगे और क्षेत्र की जनता को पानी के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More