जंग हार रहे अफसर: घरेलू कलह के चलते समाज कल्याण अधिकारी ने की खुदकुशी

suicide
  • प्रतापगढ़ जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कहीं बेरोज़गारी का तनाव तो कहीं घरेलू कलह। वजह कोई भी हो यूपी में जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आजमगढ़ जिले में समाज कल्याण विभाग में तैनात अधिकारी आशीष सिंह ने प्रतापगढ़ जिले के पूरे केशव राय स्थित अपने घर में खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आशीष सिंह ने घरेलू कलह के चलते ही यह कदम उठाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे केशव राय गांव निवासी आशीष सिंह आजमगढ़ जिले में समाज कल्याण विभाग में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि आशीष सिंह बीते शनिवार को अवकाश पर घर आए थे। उनकी पत्नी जनपद सुल्तानपुर स्थित अपने मायके गई हुई थी, जबकि आशीष घर पर थे। बताया जा रहा है कि आशीष और उनकी पत्नी के बीच मोबाइल फोन पर बात हुई और किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद आशीष सिंह कमरे में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह आजमगढ़ जाने की तैयारी कर रहे थे कि इससे पहले उन्होंने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: कलयुगी मौलाना को चढ़ा इश्क का बुखार

डरा-धमकाकर लूटता रहा मासूम की अस्मत, अब पहुंचा सलाखों के पीछे ए अहमद सौदागर Lucknow: जिन मौलाना के कंधे पर बेटियों को शिक्षा देने का जिम्मा है, खुद उनकी हरकतें ही अन्य मदरसों को शर्मसार कर रही है। रंगीनियों का चढ़ता बुखार मौलवी मौलानाओं की मर्यादा को भी तार-तार कर रहा है। गौर करें तो […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

छठ पूजा आस्था और प्रकृति संरक्षण का पर्व: डॉ. निशांत त्रिपाठी

घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और रोशनी के पुख्ता इंतजाम की प्रशासन से अपील छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की मांग छठ पूजा आस्था, सूर्य उपासना और लोककल्याण का महापर्व: डॉ. निशांत त्रिपाठी छठ घाटों पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर छठ घाटों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महदोईया गांव के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में मासूम बच्चियों एवं महिलाओं के दरिंदगी जैसी संगीन घटनाओं का मामला थम नहीं रहा है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। […]

Read More