13 साल के गायक डुग्गू का नया गीत ‘निमिया पर झुलुया’ कल होगा जारी

Untitled 10 copy 3
  • गीत का पोस्टर रिलीज 11 को आशुतोष राय करेंगे

जमशेदपुर। महज 13 साल की उम्र में 10 एल्बम में काम करने वाले भक्ति गीत गायक कर्तव्य पाण्डेय उर्फ डुग्गू जी का नया गीत गुरुवार, दिनांक 11 सितंबर को जारी होगा। इस गीत में जानी-मानी बाल गायिका खुशी कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है। गुरुवार को ‘निमिया पर झुलुया’ शीर्ष गीत का पोस्टर भी जारी किया जाएगा। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी और वरिष्ठ जदयू नेता आशुतोष राय दोपहर बाद दो बजे पोस्टर जारी करेंगे। यह कार्यक्रम जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक के आवास व कार्यालय, 42, जे रोड, बिष्टुपुर में आयोजित है।

कर्तव्य पांडेय के पिता विवेक पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र भोजपुरी पावस्टार पवन सिंह का जबरदस्त फैन है। वह उन्हें ही अपना आदर्श मानता है। अब तक उनके पुत्र के 10 एल्बम आ चुके हैं। वह जमशेदपुर के उभरते बाल कलाकारों में से एक है। उन्होंने बताया कि भक्ति गीत की रिकार्डिंग म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा ने की है। कर्तव्य पांडेय भोजपुरी फिल्म रुद्र शिवाय में भी काम कर रहे हैं। वह अन्नपूर्णा फिल्म्स समेत अनेक म्यूजिक कंपनियों के लिए गा चुके हैं।

Spread the love

Entertainment

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट या ऑडियो-वीडियो बदलाव के पास किया गया है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। बिना कट के पास हुई फिल्म बॉलीवुड हंगामा […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Bigg Boss 20: यंग DSA की मुश्किल बढ़ी, आसिफ-आम्रपाली हुए नाराज

Bigg Boss 20: सलमान खान के होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रिश्तों और दोस्तियों के समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग DSA की गैंग के बीच मतभेद साफ दिखाई दे रहे हैं। आसिफ खान ने यंग DSA के सामने […]

Spread the love
Read More
OTT Releases
Entertainment

OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन की भरमार

अगर आप घर बैठे मनोरंजन के लिए नई फिल्म या वेब सीरीज तलाश रहे हैं, तो सितंबर के आखिरी दिनों और अक्टूबर की शुरुआत में OTT पर कई दिलचस्प रिलीज होने वाली हैं। 28 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच ZEE5, JioHotstar, Netflix और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और […]

Spread the love
Read More