यूपी के अफसरों की नीयत पर सवाल, बांग्लादेशी शख्स का बना दिया पासपोर्ट

Passport
  • चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से गिरफ्तारी के बाद खुली पोल
  • वह अर्से से रह रहा था जनपद उन्नाव में
  • घुसपैठियों के खिलाफ कई बार सूबे की पुलिस ने चलाया अभियान, कुछ दिनों बाद पूरी कवायद चली गई ठंडे बस्ते में

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 28 वर्षीय मोहम्मद नसीम पुत्र मोहम्मद आलम तो वह बताया कि वह उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र स्थित गढ़ी इलाके में सालों से रहता था। यह सुनते ही हवाई अड्डे पर कार्यरत इमीग्रेशन अफसरों के होश उड़ गए। वह बेधड़क होकर मलेशिया जा रहा था, लेकिन अफसरों ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि यह तो बांग्लादेश का रहने वाला है और फर्जी दस्तावेज के सहारे विदेश जाने के लिए निकला था।

हालांकि किसी का पासपोर्ट बनने से पहले खुफिया एजेंसी एवं स्थानीय पुलिस पूरे दस्तावेजों की छानबीन कर तभी रिपोर्ट लगाकर आगे रवाना करती है, लेकिन जिस तरह से बांग्लादेशी शख्स मोहम्मद नसीम का पासपोर्ट बना इससे स्थानीय पुलिस पर सवाल उठना लाजिमी है कि अगर किसी द्वारा बनाए जा रहे पासपोर्ट में कोई कमी निकलने पर पुलिस उसकी जमीन खोदने पर अमादा हो जाती है।

लेकिन बांग्लादेश का रहने वाला मोहम्मद नसीम तो उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में काफी दिनों से रह रहा था और बिना छानबीन किए उसका पासपोर्ट भी बनकर तैयार हो गया। यही है यूपी पुलिस चाहे जितनी भी उनके ऊपर अंगुलियां उठे चंद रूपयों के खातिर असल और नकल को भी एक जैसा बना देती है।सनद रहे कि लखनऊ से शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुआलालंपुर जाने वाली एयर एशिया की उड़ान एके 014 से जाने वाले यात्रियों की इमीग्रेशन जांच-पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि एक युवक तो बांग्लादेश का रहने वाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Central UP homeslider

BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

BSF-BGB भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मध्य 57वीं महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता आठ से 11 जून 2026 तक BSF मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न […]

Spread the love
Read More