प्रयागराज: पिता बना हैवान बेटे को उतारा मौत के घाट

  • सोरांव क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। प्रयागराज जिले के सोरांव क्षेत्र स्थित अहिवीपुर गांव में सोमवार सुबह हुई हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात में कलयुगी पिता लालाजी यादव ने जिस बेटे को अंगुली पकड़कर चलना सिखाया वहीं 25 वर्षीय बेटे विनोद कुमार यादव के लिए काल बन गया। जायदाद के झगड़े के बाद खूनी पिता ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर कातिल पिता लालाजी यादव को घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जिले के सोरांव क्षेत्र स्थित अहिवीपुर गांव निवासी लालाजी यादव परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि इस पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया है कि लालाजी शराब पीने का आदी है और वह हर समय नशे में चूर रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लालजी यादव ने अपनी जमीन बेच दी थी जिसको लेकर विनोद कुमार यादव और लालजी के बीच झगड़ा होती रहती थी।

बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोमवार सुबह पिता-पुत्र के बीच बहस हुई और यह तकरार खूनी रूप अख्तियार कर लिया। नशे में चूर लालजी यादव बौखला गया और घर में रखी कुल्हाड़ी से विनोद के ऊपर ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कहीं भागने की फिराक में रहे खूनी पिता लालाजी यादव को घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी सहित धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Entertainment Uttar Pradesh

मिहिरा : कथक की सनातन अध्यात्म के मूल स्वरूप की नई यात्रा

कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति आचार्य संजय तिवारी भारतीय सनातन अध्यात्म की शास्त्रीय रंग परंपरा भी है। कथा से उपजी भक्ति को इसी परंपरा ने मंदिरों के माध्यम से स्थापित कर मानवीय संवेदना में पिरो कर इसे जनस्वीकृति दी थी। कालांतर में आक्रमणों और बाह्य प्रभावों […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More
Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More