बी. माधवम्मा नायडू: बस्तर की पहली शिक्षिका, जिसने कन्या शिक्षा की अलख जगाई

Untitled 7 copy 1
  • महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी को पढ़ाने आईं और यहीं की होकर रह गईं

 हेमंत कश्यप

जगदलपुर। वर्ष 1927 के आसपास की बात है। बस्तर रियासत की राजकुमारी प्रफुल्ल कुमारी देवी की शादी तय हो चुकी थी इसलिए उन्हें पढ़ाने वाली शिक्षिका की नौकरी छूट रही थी। राजकुमारी ने गुरू से पूछा कि अब आप क्या करेंगी? शिक्षिका ने कहा वह बस्तर की बेटियों के लिए अलग से स्कूल शुरू करना चाहती हैं। राजकुमारी ने तुरन्त गुरू की आज्ञानुसार ब्राम्हणपारा में कन्या शाला शुरू करवा दिया। इस तरह  बी. माधवम्मा नायडू बस्तर की प्रथम महिला शिक्षिका बनीं। वह स्कूल अब भी पंचपथ चौंक के पास है और पुतरी शाला के नाम से चर्चित है।

बस्तर की महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी को अक्षर ज्ञान, बारहखड़ी का सीखाने कराने वाली बस्तर रियासत की प्रथम महिला शिक्षिका श्रीमती बी. माधवम्मा नायडू दक्षिण भारतीय महिला थीं। उन्हें अंग्रेजी के साथ हिन्दी और उर्दू का बेहतर ज्ञान था, किंतु उनका नाम न किसी अभिलेख में है न उक्त शाला में, फिर भी उन्हें बस्तर की प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है। बस्तर के पुराने संभान्त घरानों में उनका नाम आज भी इज्जत के साथ लिया जाता है। जगदलपुर वासी उन्हें मास्टरिन अम्मा कहते थे।

जमींदारों के बच्चों को पढ़ाई

1894 में माधवम्मा नायडू अपने बड़े भाई मुनिस्वामी नायडू, व भाभी महालक्ष्मी अम्मा के साथ चांदा, अहेरी होते हुए बस्तर के परलकोट जमींदारी से बस्तर आईं। जमींदारों के बच्चों को पढ़ाते हुए वह भोपालटपनम आईं और यहां से जगदलपुर महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी को पढ़ाने आईं तो यहीं की होकर रह गईं। वर्ष 1916 का समय था। जब वह पढ़ाने जाने लगीं।

गुरु आज्ञा का हुआ पालन

महारानी उन्हें गुरुजी कहती थीं। अपने विवाह के पहले उन्होने गुरू से पूछा कि गुरूजी अब आप क्या करोगे? उन्होने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कन्या शाला चलाने की बात कही, तुरन्त गुरू की आज्ञानुसार ब्राम्हणपारा में कन्या शाला बनी और प्रथम महिला शिक्षिका बस्तर की माधवम्मा नायडू बनीं।

Spread the love

Jharkhand News
homeslider Jharkhand

अंधविश्वास के नाम पर क्रूरता की हदें पार, युवक को झेलनी पड़ी खौफनाक यातना

Jharkhand News : देश लगातार विज्ञान, तकनीक और आधुनिक सोच की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाज के कुछ हिस्सों में अंधविश्वास आज भी गहरी जड़ें जमाए हुए है। झारखंड की राजधानी रांची के पास से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर इस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। यहां […]

Spread the love
Read More
The Heat Turns Deadly
Crime News homeslider Jharkhand

गर्मी बनी जानलेवा, सड़क पर गिरा मजदूर…लू लगने से मौत

नया लुक ब्यूरो The Heat Turns Deadly झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। लगातार तीन दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल के समीप एक अज्ञात मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो […]

Spread the love
Read More
झारखंड
homeslider Jharkhand

झारखंड: पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को SC से सशर्त जमानत

जश्न ऐसा मानो जहांपनाह बाईज्जत रिहा हो गए हों, मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाले में गए थे भीतर, रंजन कुमार सिंह रांची। मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाले मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से […]

Spread the love
Read More