अनंत चतुर्दशी आज है, जानिए शुभ तिथि व शुभ मुहूर्त और विधि

Untitled 1 copy 2

राजेन्द्र गुप्ता

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है। गणेश चतुर्दशी से आरंभ हुआ यह पर्व अनंत चतुर्दशी तक चलता है। इस दिन बप्पा को विदा किया जाता है और उनको पवित्र नदी में विसर्जन किया जाता है। शास्त्रीय नियमों के अनुसार, गणेश चतुर्दशी पर जब बप्पा को घर में विराजमान किया जाता है तो डेढ़ दिन, ढाई दिन, पांच दिन, सात  दिन या फिर 11 दिन तक अपने घरों में स्थापित किया जाता है। 11वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को विधि विधान से विदा किया जाता है।

अनंत चतुर्दशी 2025 कब है?

अनंत चतुर्दशी तिथि का आरंभ छह सितंबर को सुबह 3 बजकर 14 मिनट पर आरंभ होगी और सात सितंबर को मध्यरात्रि एक बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। शास्त्रों के अनुसार, उदय तिथि के हिसाब से छह सितंबर को ही अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।

अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन करने का मुहूर्त

  • शुभ चौघड़िया सुबह में 7 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक।
  • लाभ चौघड़िया दोपहर में 1 बजकर 54 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक।
  • अमृत चौघड़िया दोपहर में 3 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक।
  • लाभ चौघड़िया शाम में 6 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 3 मिनट तक।
  • पंचांग के अनुसार, इन शुभ मुहूर्त में किसी भी समय आप गणेश विसर्जन कर सकते हैं।

गणेश विसर्जन की विधि

  • गणेश विसर्जन के दिन बप्पा को विदा करने से पहले स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाकर गणेश जी के मंडप के सामने आसन पर बैठकर गणेश मंत्र गं गणपतयै नम: का जप करें।

इसके बाद गणेश जी को अक्षत, फूल, धूप, धन अर्पित करें।

फिर गणेश जी की आरती करें और गणेश चालीसा का पाठ करें और गणेश जी को भोग लगाए। अंत में पूजा में हुई भूल चूक के लिए माफी मांगे और गणेश जी को अपने घर के पास किसी पवित्र नदी में गणेश जी का विसर्जन कर दें।

Lucknow
homeslider Religion

मन के आठ अवगुणों को दूर करते हैं भगवान गणेश के आठ स्वरूप

Lucknow: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि उनकी आराधना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। लेकिन गणपति का आध्यात्मिक संदेश केवल बाहरी परेशानियों को दूर करने तक सीमित नहीं है। उनके आठ प्रमुख अवतार मनुष्य को अपने भीतर […]

Read More
Bhai Dooj
homeslider Religion

भाई दूज: रक्षा के वचन से आगे, बराबरी के अधिकारों की दरकार

अजय कुमार भाई दूज पर बहन भाई के माथे पर तिलक लगाती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। भाई उपहार देता है, साथ निभाने का वचन देता है और परिवार इस रिश्ते की आत्मीयता का उत्सव मनाता है। लेकिन इस रस्म के बीच एक सवाल अनिवार्य है: जिस बहन के हाथों तिलक […]

Read More
Vishwamitra Jayanti
homeslider Religion

Vishwamitra Jayanti: राजा कौशिक से ब्रह्मर्षि बनने की कहानी

सनातन धर्म में महर्षि विश्वामित्र का नाम महान तपस्वियों और ज्ञानियों में सम्मान के साथ लिया जाता है। उनका जीवन त्याग, तपस्या, दृढ़ इच्छाशक्ति और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत उदाहरण माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वे जन्म से क्षत्रिय राजा थे, लेकिन अपनी कठोर तपस्या और संकल्प के बल पर ब्रह्मर्षि के पद […]

Read More