वीणापाणि पाठशाला में दी जाती है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : सरयू राय

Untitled 13 copy 1

जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा बारीडीह में संचालित वीणापाणि पाठशाला के प्रांगण में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय थे। पाठशाला के विद्यार्थियों ने तथा विद्यालय प्रांगण में संचालित ताईक्वान्डो प्रशिक्षण केन्द्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समीपवर्ती सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण कार्यक्रम में शामिल हुए। हिन्दुस्तान मित्रमंडल विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी ने कहा कि उनके विद्यालय के जो छात्र वीणापाणि पाठशाला में भी पढ़ते रहे हैं, उनका परीक्षाफल एक से दस विद्यार्थियों के बीच रह रहा है. इससे साबित होता है कि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

विधायक सरयू राय ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही इस विद्यालय का उद्देश्य है। वीणापाणि पाठशाला में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक बेहद गुणी हैं और मनोयोग से काम करते हैं। आज सिर्फ पढ़ाई के लिए पढ़ाई नहीं वरन गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई की जरूरत है। हम लोग यहां आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देते हैं। यह एक सेवा कार्य हैं जिसमें हम लोग लगे हैं। हमारा उद्देश्य है कि बच्चों की नीव मजबूत हो सके, ताकि वे जीवन में सफल हो सकें।

ताइक्वांडो में मेडल लाने वालों का हुआ सम्मान

बीते माह कोडरमा में आयोजित राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के नौ बच्चों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मिले थे। इन बच्चों को सरयू राय ने आज सम्मानित किया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिन बच्चों ने कोडरमा में स्वर्ण पदक हासिल किया, उनमें
आरसिया कुमारी, अंजलि कुमारी, आरती कुमारी और रिद्धि चटर्जी शामिल थीं। रजत पदक प्राप्त करने वालों में अमित गोप और अदिति राज शामिल रहे जबकि कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में दलजीत कौर, मिहका दत्ता और अर्पिता कुमारी शामिल रहीं।

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More