ईद-मिलादुन्नबी पर सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

Untitled 13 copy
  • इस दौरान लोगों से शांति-व्यवस्था रखने के लिए की अपील

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शुक्रवार को ईद-मिलादुन्नबी ( बारावफात ) पर्व है सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने पूरे चिनहट कस्बे में फ्लैग मार्च किया।बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाने के लिए इंस्पेक्टर चिनहट ने लोगों से संवाद कर अपील की। चिनहट कस्बे में एकत्र होकर पुलिस के जवानों ने कस्बावासियों से मुलाकात कर जुलूस के दौरान शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि ईद-मिलादुन्नबी यानी बारावफात पर्व आपसी भाईचारे और सोहार्द का प्रतीक है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनायें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जुलूस के दौरान कोई शख्स खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों का काफिला चिनहट के सतरिख रोड स्थित बड़ी मस्जिद, विधायक चौराहा, एल्डिको तिराहा, चिनहट तिराहा, ईदगाह चिनहट से होते हुए पूरे कस्बे में पैदल चलकर जायजा लिया ‌इस दौरान इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने लोगों को सुरक्षा और शांति का भरोसा दिलाया। इस मौके पर इंस्पेक्टर चिनहट के अलावा भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More