गोरखपुर के सैनिक स्कूल में चली तुगलकी फरमान की आंधी, बिना किसी पूर्व नोटिस के अबैध ढंग से निकाले गये 19 कर्मचारी

  • निकाले गये कर्मचारियों में तीन महिला शिक्षिकाएं भी
  • महिला सम्मान और सुरक्षा को दरकिनार कर रात में जबरिया निकलने को किया मजबूर
  • महिला शिक्षिकाओं के साथ भी की गई गाली गलौज और अभद्रता

गोरखपुर । सैनिक स्कूल मानबेला गोरखपुर में तैनात आउटसोर्सिग कर्मचारियों को प्रताड़ित कर अवैध तरीके से विद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को कार्यमुक्त कर दिया। ये सभी कर्मचारी आउटसोर्सिंग से तैनात थे। अपने प्रार्थना पत्र में पीड़ितों ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देते हुए लिखा है कि “प्रार्थीगण सैनिक स्कूल मानबेला गोरखपुर में आउटसोर्सिंग के अन्तर्गत कार्यरत कर्मचारी हैं। हम सभी अपनी ड्‌यूटी पूरी लगन और निष्ठा से करते है। दिनांक 02-09-2025 दिन मंगलवार को हम सभी विद्यालय में अपने कार्य में लीन थे उसी दौरान कर्नल  राजेश राघव एवं कर्नल  देवेन्द्र सिंह चौहान (कार्यवाहक प्रधानाचार्य) ने हम लोगों को बुलाया तथा धमकी देकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक घण्टे के भीतर विद्यालय परिसर को खाली करने का मौखिक आदेश दिया।

उक्त के सन्दर्भ में सामाजिक विज्ञान शिक्षिका एवं हास्टल सुपरिटेंडेण्ट पूनम द्विवेदी एवं सुश्री गायत्री मिश्रा ने कारण पूछा तो  देवेन्द्र सिंह चौहान के उकसाने पर कर्नल  राजेश राघव ने गाली देते हुए अमर्यादित, असंसदीय अपशब्दों का प्रयोग करते हुए विद्यालय में पुलिस बुलाने की धमकी देकर जबरन विद्यालय से बाहर निकलने को मजबूर किया गया। निकाले गये कर्मचारियों में महिला शिक्षिकाएं भी हैं। निष्कासित महिला शिक्षिकाओं को शाम में जबरन विद्यालय से सामान सहित बाहर जाने को मजबूर किया गया तथा उनके साथ अभद्रता भी कर्नल देवेन्द्र सिंह चौहान के उकसाने पर कर्नल राजेश राघव व रचित पाण्डेय के द्वारा की गई जिसका विरोध वहां सभी उपस्थित कर्मचारियों प्रवीण कुमार (कार्यालय सहायक), धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल (एन.डी.ए.हिन्दी), प्रभात पटेल (फुटबाल कोच), अक्षय दूबे (वालीबॉल कोच), प्रशान्त अवस्थी (कार्यालय सहायक), अभिषेक त्रिपाठी (एन.डी.ए. अंग्रेजी), सौरभ मिश्रा (एन.डी.ए संस्कृत), अनिल अवस्थी (कार्यालय सहायक), राजेश सिंह (चौकीदार), विवेक राव (ड्राइवर), नबीन दुबे (वार्डन) व अन्य उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा गाली देने का विरोध किया गया। जिससे हम सभी को भद्‌दी भद्दी गालियाँ देते हुए शाम को जबरन विद्यालय से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया गया। उनके द्वारा की गयी अभद्रता का जिक्र इस पत्र में नहीं किया जा सकता, मिलने पर विस्तार में बताया जाएगा।

पीड़ितों ने बताया कि इस तरह के तुगलकी फरमान व अमर्यादित ढंग से हम कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के जबरिया विद्यालय से निकाले जाने से हम सभी कर्मचारियों के मानवाधिकारों का हनन हुआ है। इसके अलावा कार्यरत महिला कर्मचारियों के महिला सुरक्षा तथा उनके सम्मान के साथ यह एक क्रूर फैसला है। अबैध तरीके से निकावे गये कर्मचारियों ने मांग किया कि उक्त मामले में आवश्यक कार्यवाही करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More