कारागार विभाग में तैनातियों पर नियुक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल!

आईजी
  • PCS की जगह AIG प्रशासन पद पर प्रोन्नत IAS  की तैनाती
  • पहले महानिदेशक कारागार और अब पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं

लखनऊ। कारागार विभाग में अफसरों की तैनातियों ने नियुक्ति विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। नियुक्ति विभाग में कारागार मुख्यालय में अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन के पद पर सीनियर पीसीएस अफसर के बजाए प्रोन्नत आईएएस अधिकारी को तैनात कर दिया। इसी प्रकार विभागाध्यक्ष के पद पर पहले IPS  अधिकारी को महानिदेशक कारागार पद पर तैनात किया गया। जिसे कुछ समय बाद बदलकर पुलिस महानिदेशक कारागार कर दिया गया। कारागार विभाग में पुलिस महानिदेशक कारागार का कोई पद ही नहीं है। नियुक्ति विभाग की यह तैनातियों कारागार विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि प्रदेश सरकार इन गलत तैनातियों के लिए नियुक्ति विभाग के दोषी अफसरों पर कोई कार्यवाही करेगा। यह बड़ा सवाल है।

प्रदेश कारागार मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कारागार का पद सृजित है। इस पर पर बीते तीन कार्यकाल से पुलिस महानिदेशकऔर महानिरीक्षक कारागार के पद पर तैनात किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कारागार पद पर तैनात पीवी रामाशास्त्री के सेवानिवृत होने के उपरांत सीनियर IPS  पीसी मीणा को पुलिस महानिदेशक और सीएमडी पुलिस आवास निगम के साथ महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। करीब एक पखवारे तक पुलिस महानिदेशक और महानिदेशक कारागार के पद पर तैनात रहने वाले आईपीएस अधिकारी पीसी मीणा को पुलिस महानिदेशक कारागार, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पद पर तैनात किया गया। कारागार विभाग में पुलिस महानिदेशक का कोई पद सृजित ही नहीं है। विभाग में इस पद की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव कारागार के पास है। वर्तमान समय में इस पद पर आईएएस अनिल गर्ग तैनात है।

सूत्रों का कहना है कि इसी प्रकार कारागार मुख्यालय में अपर महानिरीक्षक (एआईजी) कारागार के दो पद सृजित है। इसमें एक पद एआईजी (विभागीय) और एक पद एआईजी (प्रशासन) का पद है। एआईजी विभागीय पद पर विभाग के अधिकारी और एआईजी कारागार (प्रशासन) के पद पर सीनियर पीसीएस अधिकारी तैनात किए जाने का प्रावधान है। वर्तमान समय में एआईजी कारागार प्रशासन के पद पर सीनियर पीसीएस तैनात करने के बजाए प्रोन्नत आईएएस धर्मेंद्र सिंह को तैनात कर रखा है। कारागार मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक की जगह पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन सुधार सेवाएं और सीनियर पीसीएस की जगह प्रोन्नत आईएएस की तैनाती ने नियुक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

नियुक्ति को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों ने पल्ला झाड़ा

कारागार मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक एवं अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन की नियुक्ति के संबंध में जब कारागार विभाग के विशेष सचिव मदन मोहन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों के तैनाती की जिम्मेदारी नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की होती है। आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी उनकी है। उधर इस संबंध में जब नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के विशेष सचिव शशिकांत कन्नौजिया से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि तैनाती की जिम्मेदारी नियुक्ति विभाग की नहीं है। आप स्वयं आकर अनुभागों में देख ले कि हम लोग क्या काम करते हैं। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के साथ कारागार विभाग के अधिकारी ने तैनाती को लेकर पल्ला झाड़ने ने पशोपेश की स्थिति पैदा कर दी है। सवाल यह उठता है कि इन अधिकारियों की तैनाती जब नियुक्ति विभाग से नहीं हुई तो किसके आदेश का अनुपालन विशेष सचिव कारागार ने कराया है।

ये भी पढ़े

फेसबुक पर हुआ प्यार… मंदिर में लव मैरिज और फिर धोखा!

Spread the love

Lucknow
Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी विधान परिषद चुनाव: छह में तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय और एक वैश्य

BJP की रणनीति पर उठे सवाल, PDA को जगह नहीं स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची ने छेड़ी नई राजनीतिक बहस विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण साधने की कवायद या संगठन को मजबूत करने की रणनीति? दीपांशु यादव Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की छह सीटों के लिए घोषित […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More