लोनी नदी में नहाते समय दो मासूम बच्चों की मौत

death
  • ग्रामीणों की मदद से विराट बचा
  • घरवालों में मचा कोहराम
  • गोसाईगंज क्षेत्र लोधपुरवा मजरा सलेमपुर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लोधपरवा मजरा सलेमपुर सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह समय लोनी नदी में तीन बच्चे डूब गए। उनको नदी में डूबता देख आसपास में मौजूद ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे तब तक तीनों गहराई में चले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकलवाया। जहां साजन के चार वर्षीय बेटे गौरव व अंकित की चार वर्षीय बेटी हिमानी की मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के विराट को बचा लिया गया। घटना से घरवालों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि किसान साजन का बेटा गौरव, गुड्डू का बेटा विराट व अंकित की बेटी हिमानी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेलते-खेलते लोनी नदी के पास पहुंच गए और नदी में नहाने लगे। नहाते-नहाते गहरे पानी में जाने के कारण तीनों डूबने लगे। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण ने नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे विराट को तो बचा लिया, लेकिन गौरव व हिमानी डूब गए। तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे के अंदर गौरव और हिमानी को भी खोज निकाला। दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More