लापरवाही की इंतहा… आठ साल के मासूम को स्कूल में बंद कर चले गए टीचर

ea8cb01a 95b4 4f74 99a6 f29829de3ce1
  • 18 घंटे तक भूख-प्यास से तड़पता रहा बच्चा; ढूंढते रहे परिजन
  • कुशीनगर जनपद के ग्राम सभा हफुवा चतुर्भुज, सलेमगढ़ बाजार के प्रतिष्ठित स्कूल की घटना

अजय पाठक

कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के सलेम गढ़ के हफुआ चतुर्भुज के एक प्रतिष्ठित विद्यालय के होनहार छात्र ठाकुर ऊर्फ आयुष के साथ विद्यालय अनुशासन की लापरवाही से विद्यालय में बंद हो गया। मामला कुछ यूं है कि सोमवार को कक्षा में बैठ पढ़ते समय छात्र ठाकुर ऊर्फ आयुष को नींद आई तो फिर स्कूल का कमरा शिक्षकों की लापरवाही के चलते कैद खाना बन गया।  घटना कुशीनगर जनपद के हफुवा चतुर्भुज गांव की घटना है। जो सलेमगढ़ बाजार के पास के एक प्रतिष्ठित स्कूल की घटना है। कमरे में बाहर से ताला लटकता रहा, बंद कमरे में उसके डर की आवाज चीखती रही, रात के सन्नाटे में उसकी आवाज मदद करने वालों के कान तक नहीं पहुंच सकी। घर से कुछ ही दूरी पर मासूम रोता बिलखता रहा, भूख से तड़पता रहा।

स्कूल के आसपास तलाश में लगे पिता नंदलाल व माता शारदा देवी भी आंखों में लाल के गायब होने से अनहोनी की आशंका लिए उसे पुकारते रहे। यह नियति का खेल ही था कि कुछ दूरी पर माता-पिता बेटे की खोज में बदहवास थे बेटा कमरे में डर के साए में चीखता रहा। किसी तरह भारी काली रात ढली तो पौ फटते ही 18 घंटे से बंद कमरे में चीखती बच्चे की आवाज को खेत की ओर जा रहे कुछ लोगों ने सुन ली। लोग चीख की दिशा में दौड़ते रहे, इधर-उधर देखते रहे, कोई गन्ने के खेत में आवाज की दिशा में दौड़ा तो किसी ने गड्ढे आदि में तलाश की। किसी को स्कूल के कमरे में बच्चे के कैद होने की कल्पना तक नहीं थी। यह बात गांव तक पहुंची तो माता-पिता उसी बदहवासी और शारीरिक मानसिक थकाने के साथ बच्चे को खोजने के लिए दौड़े। उनकी दौड़ अब खेत से हटकर स्कूल की ओर हुई तो बच्चा स्कूल के कमरे की खिड़की पर खड़ा आंसुओं से सराबोर सिसकियां लेता मिला। ग्राम प्रधान भी भाग कर आए, कमरे का ताला खुला। कमरा खुलते ही बच्चा माता-पिता की ओर ऐसे दौड़ा, जैसे काल कोठरी से निकला हो और नया जीवन मिला हो। बच्चे की पीड़ा और दहशत देख पूरे गांव के लोगों की आंखें छलक आईं।

Spread the love

Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

राजेश श्रीवास्तव Gyanesh Kumar : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर विवाद और दो चुनाव आयुक्तों की तरफ से चुनाव आयोग की कार्यशैली पर आपत्ति जताए जाने की रिपोर्ट्स के बाद देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों से लेकर कॉकरोच जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More