मुख्य चुनाव आयोग के चयन में विपक्ष के नेता की बात नहीं सुनते प्रधानमंत्री : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांघी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वोट चोरी उनकी सुनियोजित योजना का हिस्सा है इसलिए मुख्य चुनाव आयोग की नियुक्ति की समय मनमानी करते हैं और विपक्ष के नेता की बात नहीं सुनी जाती है। गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री तय करते हैं कि इलेक्शन कमिश्नर कौन बनेगा। वहां विपक्ष के नेता की एक नहीं सुनी जाती। साल 2023 में भाजपा ने नया कानून बनाया कि इलेक्शन कमिश्नर पर कोई मामला नहीं किया जा सकता।

उन्होंने इस कानून को लेकर सवाल करते हुए कहा कि आखिर ऐसा कानून क्यों बनाया गया। उन्होंने कहा कि इसका सीधा और सरल जवाब है कि ‘वोट चोरी’ करवाने के लिए ऐसा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरी ‘वोट चोरी’ से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने कुछ नहीं कहा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब चोर पकड़ा जाता है तो वह बिल्कुल चुप हो जाता है। उसे पता चल जाता है कि मैं तो फंस गया, अब पकड़ लिया गया हूं।(वार्ता)

Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

लेकिन कोई सामान्य छूट नहीं लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों द्वारा निजी भूमि पर किया गया कब्जा कानून के तहत नियमित किया जा सकता है। हालांकि अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि […]

Read More
Delhi homeslider National

मौसम अपडेट: अब सताएगी गर्मी, कई सूबे में तेजी से बढ़त का अनुमान

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की गतिविधियों से कुछ क्षेत्रों में तापमान में […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

JNU ‘लांग मार्च’ पर टकराव: गेट पर रोके जाने के बाद पुलिस-छात्रों में धक्का-मुक्की नया लुक ब्यूरो देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है। कैंपस में हुई झड़प के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक हिंसक रूप ले बैठी। हालात इतने बिगड़ गए कि लाठियां […]

Read More