अधेड़ व्यक्ति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

  • चिनहट कस्बा स्थित पासी मोहल्ले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह, बेरोजगारी, प्रेम प्रसंग या फिर वजह कोई और लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट कस्बा स्थित पासी मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय गणेश लोधी ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे कमरे में साड़ी के सहारे खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

चिनहट कस्बा स्थित पासी मोहल्ले में रहने वाले कौशल लोधी परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे कौशल लोधी के 40 वर्षीय बेटे गणेश लोधी ने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी सुशील कुमार, दरोगा बिट्टू सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। चौकी प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक कौशल लोधी ने बताया कि उनके छह बेटों में गणेश बड़ा था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में गणेश की शादी खूशबू से हुई थी। गणेश के एक बेटी है। बताया जा रहा है कि गणेश लोधी शराब पीने का आदी था। घरवालों ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर उनके रिश्तेदार के यहां शादी है, जिसमें पति-पत्नी शामिल होने गए थे। यह भी बताया कि वहां से आने के बाद गणेश ने खुदकुशी कर ली। गणेश ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

गाजीपुर : संदिग्ध हालात में मां-बेटे की मौत, कमरे में दोनों के मिले शव

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More