गाजीपुर : संदिग्ध हालात में मां-बेटे की मौत, कमरे में दोनों के मिले शव

death 1
  • छानबीन के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • रविन्द्र पल्ली क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के रवीन्द्र पल्ली में रहने वाले 65 वर्षीय असीम चक्रवर्ती और उनकी 90 वर्षीय मां बेला चक्रवर्ती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को मां-बेटे का शव कमरे में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आसपास के लोग किसी अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस अधिक शराब का सेवन करने से मौत होने की बात कह रही है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद घर में किसी बाहरी के आने की आंशका नकार दी है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।, पुलिस फिलहाल इसे अधिक शराब पीने से मौत होने की बात मानकर छानबीन कर रही है। खोजी कुत्ता और फोरेंसिक टीम की मदद लेने के अलावा आसपास में लगे CCTV  कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ADCP  पूर्वी पंकज सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मां-बेटे की मौत कैसे हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

दिल दहलाने वाला यह मामला गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के रवीन्द्र पल्ली का है। यहां रहने वाले 65 वर्षीय असीम चक्रवर्ती अपनी 90 वर्षीय मां बेला चक्रवर्ती के साथ रहते थे। रोज की तरह मां-बेटे घर के बाहर नहीं निकले तो पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई तो वहां का मंजर देख दंग रह गई। देखा कि मां-बेटे बेड पर मृत पड़े हैं। एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह के मुताबिक घटनास्थल का गहनता से मुआयना किया गया तो कमरे में शराब की कई बोतलें मिली। उन्होंने बताया कि इससे आंशका जताई जा रही है कि अधिक शराब का सेवन करने से मां-बेटे की मौत हुई है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को बुलाकर गहनता से छानबीन शुरू की, लेकिन पुलिस को मौके से कोई ऐसा सबूत नहीं मिला। वहीं आसपास में रहने वाले लोग किसी अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है।

अधिक शराब पीने से मौत या फिर कोई और वजह 

  •  सबके मुंह पर दहशत का ताला

रविन्द्र पल्ली निवासी 65 वर्षीय असीम चक्रवर्ती और उनकी 90 वर्षीय मां बेला चक्रवर्ती की मौत की खबर मिलते ही मानो पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सब की जुबान पर एक ही चर्चा रही कि आखिर मां-बेटे की मौत कैसे हुई, लेकिन जैसे ही इस पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों से जानकारी एकत्र करने की कोशिश की मानो सबकी जुबान पर दहशत का ताला लग गया।

फोरेंसिक टीम ने की कमरे की छानबीन

फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंची और कमरे में छानबीन करने के साथ ही नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि कमरे से भले ही शराब की बोतलें मिली हैं, लेकिन इसके बावजूद इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

किताबों में ‘उड़ती स्त्री’ और ‘…. परम्पराओं में कमल’

Lucknow: गांधी जयंती की छुट्टी के दिन बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग में आज पुस्तक मेले में सुबह से ही युवाओं का उमड़ना शुरू हो गया था। वंदे मातरम् की थीम को समर्पित मेले में नयी किताबें खूब हैं। प्रभात के स्टाल पर नयी किताबों में कानून व्यवस्था पर चर्चित पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह की संघर्ष, […]

Spread the love
Read More