नौतनवां डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन

WhatsApp Image 2026 03 13 at 4.20.51 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज। महराजगंज जिले के नौतनवां नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद स्मारक डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य जितेंद्र नाथ चौबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके किया। शिविर के दौरान, सतपुड़ा और महात्मा गांधी इकाई के स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय पुरैनिहा से ग्राम पोखरभिंडा तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए।

ये भी पढ़ें

आगरा के सिपाही का प्रेमजाल और प्रियंका की कुर्बानी

इन कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, दहेज निषेध और साक्षरता अभियान जैसे विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जन जागरूकता का संदेश दिया गया। सतपुड़ा इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विमल कुमार यादव ने सात दिनों तक चले शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल समाज में जागरूकता लाना नहीं, बल्कि इन मूल्यों को स्वयं के जीवन में अपनाना भी है, ताकि युवा समाज की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ सकें।

ये भी पढ़ें

विदेशों में कामगारों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद भारतीय मिशन

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य अतिथि जितेंद्र नाथ चौबे ने युवाओं से राष्ट्र सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समापन सभागार में महात्मा गांधी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. शिवज कुमार पांडेय, सुखराम सिंह, प्रियंका पासवान, प्रियंका शर्मा, प्रीति मोदनवाल, अंगद यादव, सुनील कुमार यादव, सर्वेश मिश्रा, कर्मचारी राजेश यादव, राबिया खातून सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और शिविरार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

विदेशों में कामगारों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद भारतीय मिशन

Politics Uttar Pradesh

विधायक प्रतिनिधि ने स्टी्टलाइट जलवाने का वादा पूरा किया

वृंदावन 2A के लोगों की एकजुटता रंग लाई चार रजिस्ट्री पत्रों से अधिकारियों को अवगत कराई समस्याएं विजय श्रीवास्तव  Lucknow: वृंदावन सेक्टर 2A कालोनी के दर्जनों निवासियों ने गत छह सितंबर को कालोनी के विजली , गड्ढा युक्त सडक मे जलभराव,पार्क मे छुट्टा पशुओं सुंदरी करण को लेकर सडक पर उतरकर ज़ोरदार नाराजगी प्रगट करते […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट झांसी को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजा की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

214 किलो अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक ट्रक व 660 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट झांसी की टीम ने बबीना थाने की पुलिस के सहयोग से शनिवार को […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, पौत्र घायल

हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार, तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई घटना से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने देशी शराब ठेके के पास हुई वारदात का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में दुस्साहसिक घटना होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार […]

Read More