सुरक्षित नहीं बहू बेटियां: शोहदे से तंग आकर छात्रा ने दी जान

suicide NayaLook
  • छात्रा ने उसके परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने भी धमकाया
  • खुदकुशी किए जाने पर जागी हुसैनगंज पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बहू बेटियां महफूज नहीं हैं। पुलिस ने लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा की कवायद तो कई बार शुरू की, लेकिन चंद दिनों बाद योजनाएं फाइलों में दबकर रह गईं। यही कारण है कि उनके साथ एक के बाद एक हो रही घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हुसैनगंज क्षेत्र में एक शोहदे से तंग आकर एक छात्रा ने खुदकुशी की तो एक बार फिर बहू बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।

हुसैनगंज क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर रविवार को खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने पड़ोस में रहने वाले मोहित तिवारी पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कहा कि आए दिन मोहित परेशान कर रहा था और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला मोहित तिवारी उसे राह चलते परेशान करता था। छात्रा के घरवालों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने इसी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी छात्रा ने उसके घरवालों से की लेकिन वह भी अपने बिगड़ैल लड़के का पक्ष लेते हुए धमकी देकर भगा दिया था। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है लिहाजा दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी
homeslider Uttar Pradesh

वाराणसी में सुनारों का अनोखा विरोध, दुकानें बंद कर सड़क पर बेची ‘झालमुरी’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक अनोखा और चर्चा में आया वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ सुनार अपनी पारंपरिक दुकानों को बंद कर सड़क पर झालमुरी बेचते नजर आए। यह दृश्य स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ये भी पढ़े ये […]

Read More
 प्रतीक यादव
Uttar Pradesh

 प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच

उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनीतिक परिवार से जुड़े प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद उनकी अचानक हुई मौत को लेकर कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मृत्यु का मुख्य कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स था, जिसमें दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद हो जाती है।  मौत की […]

Read More
प्रतीक यादव
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रतीक यादव की PM रिपोर्ट आई, नहीं मिले चोट के निशान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर ने राजनीतिक गलियारों को शोक में डुबो दिया है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन के बाद KGMU में पोस्टमार्टम […]

Read More