अमेठी में डबल मर्डर, एक बार फिर हुआ रिश्तों का कत्ल 

Murder
  • खेत में दवा डालने के विवाद में देवर ने की भाभी और भतीजे की हत्या 
  • दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वाराणसी जिले के सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा कि अब अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रूदौली गांव में गुरुवार को खेत में दवा डालने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भाभी और भतीजे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया।

दो लोगों की हुई हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रूदौली गांव निवासी 45 वर्षीय रामावती अपने 20 वर्षीय बेटे आकाश के साथ गुरुवार अपने खेत में फसल पर दवा डाल रही थी इसी दौरान रामावती का देवर रामराज अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचा और मां-बेटे पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भागकर गए, लेकिन इससे पहले हमलावरों ने उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। यह माजरा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रामराज साथियों के साथ मौके से भाग निकला।

पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार में बहुत पहले से रंजिश चली आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More