बलरामपुर: गूंगी युवती से गैंगरेप करने आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुए लंगड़े, गिरफ्तार

बलरामपुर जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर 

लखनऊ। बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में सोमवार देर शाम गूंगी युवती को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर चली गोली से दोनों दरिंदे लंगड़े हो गए।

यूपी के बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना की बात सामने आने पर पुलिस के आलाधिकारी सकते में आ गए। यह वारदात ने सिर्फ आम आदमी को नहीं बल्कि पुलिस महकमे को भी झकझोर कर रख दिया था।

यह घटना जिलाअधिकारी और पुलिस अधीक्षक आवास के कुछ दूर हुई तो एक बार फिर पुलिस चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस अफसरों ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए युवती की इज्जत पर डाका डालने वाले दरिंदों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए मातहतों को निर्देश दिए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना की स्थिति जानने के लिए पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और अस्पताल में आरोपियों से उनका बयान दर्ज करवाया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की थी।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की पहचान करने के बाद मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान अंकुर वर्मा व हर्षित पांडेय के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More