अलर्ट: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 

images 11 1

राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में चेकिंग अभियान शुरू

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ के मौके पर कोई शख्स किसी तरह का खुराफात न कर सके इस आंशका को देखते हुए देश व प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने यूपी के सभी जिलों को भेजे गए अलर्ट में इस दौरान गाड़ियों की संघन छानबीन के साथ-साथ सुरक्षा बलों को सतर्क रखने का निर्देश दिया है।

वहीं राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पुलिस के आलाधिकारी लगातार रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मॉल, धर्मशाला के अलावा प्रमुख बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते कुछ सालों पहले हुए आतंकी हमले को लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हर समय पैनी नजर रखने के लिए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मातहतों को हिदायत दी है।

वहीं राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर पुलिस बल लगातार पैदल गश्त कर जायजा ले रहे हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में चला संघन चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजधानी में संघन चेकिंग अभियान चलाई गई। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

विधान भवन और उसके आसपास आगामी पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की परेड में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड एवं ट्रैफिक समेत अन्य कई सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, स्पेशल स्क्वायड, एलआईयू एवं क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संघन चेकिंग अभियान में जुटी हुई है।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर गहनता से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More