माता बनैलिया रोहिन बैराज में मछली पकड़ने के दौरान 13 वर्षीय बालक की डूबकर मौत, पुलिस ने शव किया बरामद

Wodne Sprawy wyd. 40 Chorwacja 4

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत माता बनैलिया रोहिन बैराज के पास उस समय हड़कंप मच गया जब मछली पकड़ने के दौरान एक 13 वर्षीय बालक की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली खबर के मुताबिक महदेइया गांव निवासी साजन साहनी (13 वर्ष) शुक्रवार दोपहर रोहिन बैराज के पास स्थित पुल के किनारे मछली पकड़ने गया था। कम पानी देखकर वह नदी में उतर गया, लेकिन मछली के पीछे पीछा करते हुए वह अचानक गहरे पानी फिसलकर गिर पड़ा। तैरना नहीं आने की वजह से वह पानी में डूबने लगा। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते और उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक साजन गहरे पानी में समा चुका था।

घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीं परसा मलिक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है। साजन के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दे कि इस समय नेपाली नदियों से बैराज में पानी छोड़ा गया आ है। उसके साथ मछलियां भी आ रही हैं जिसको पकड़ने के लिए बैराज के आज-पास के गांव के बच्चे नदी में उतरकर मछली पकड़ने का प्रयास करते देखे जा सकते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से बैराज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की दुखद घटनाएं दोबारा न हों।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More