बाराबंकी: हैदरगढ़ में चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़

unveiling the resilience exploring the broken bus banner image vector e1754670320844
  • इस दर्दनाक हादसे में अध्यापिका समेत छह लोगों की मौत, कई यात्री जख्मी
  • चारों ओर मची रही चीख-पुकार
  • पुलिस और वन विभाग बचाव कार्य में जुटी
  • पुलिस ने घायलों को भेजा जिला अस्पताल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गुरुवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश शुक्रवार को कई लोगों के लिए काल बन गई। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ में सारी लेकर जा रही रोडवेज बस अचानक पेड़ गिर गया। बस के ऊपर पेड़ गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए। इस हादसे में चालक सहित छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि इनमें एक महिला टीचर और ब्लॉक की अधिकारी भी सवार थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में लगे, लेकिन इससे पहले आधा दर्जन यात्रियों की सांसें थम गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल 60 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोडवेज बस करीब 60 यात्रियों को लेकर बाराबंकी से हैदरगढ़ की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस हरख चौराहे के पास पहुंची कि सामने एक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस पहले बिजली के पोल से टकराई, फिर पेड़ से जा भिड़ी। इसके बाद पेड़ बस के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बुलडोजर बुलाकर पेड़ हटवाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाया जा सका।

मृतकों की पहचान बाराबंकी निवासी अध्यापिका शिक्षा मल्होत्रा, मीना श्रीवास्तव, जूही सक्सेना, रकीबुल निशा, व 38 वर्षीय बस चालक संतोष सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जूही सक्सेना हरख ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी थीं, जबकि मीना श्रीवास्तव हरख ब्लॉक में ही सहायक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। वहीं मरने वालों में एक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Chamba bus accident
accidents Himachal

चंबा में भीषण सड़क हादसा, बस के चालक-परिचालक समेत सात की मौत

Chamba bus accident:  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
Manimahesh Yatra
accidents National Religion

मणिमहेश जा रहे श्रद्धालु की चट्टान गिरने से मौत, चार साथी सुरक्षित

चंबा-भरमौर मार्ग पर हादसा Manimahesh Yatra Accident:  हिमाचल प्रदेश में चल रही पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के एक श्रद्धालु की जान चली गई। चंबा-भरमौर मार्ग पर बग्गा के समीप पहाड़ी से अचानक एक विशाल चट्टान चलती कार पर आ गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। […]

Spread the love
Read More
UP Road Accident
accidents Crime News homeslider

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, कई यात्रियों की हालत गंभीर

UP Road Accident उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बस […]

Spread the love
Read More