माल में ट्रैक्टर चालक की उसी के घर के बरामदे में हत्या

उन्नाव
  • मड़वाना में हुई वारदात, हत्यारों ने गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों में किसी धारदार हथियार से किए कई वार
  • तीन लोगों पर गहराया हत्या किए जाने का शक, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दो दिन पहले हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि माल थाना क्षेत्र स्थित मड़वाना गांव में ट्रैक्टर चालक राजू गौतम ( 50 ) को हत्यारों ने उसी के घर के बरामदे में बेरहमी से कत्ल कर दिया। धारदार हथियार से गर्दन सहित शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए गए हैं। पुलिस का शक गांव के ही रहने वाले तीन लोगों पर गहरा रहा है। शक के आधार पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर…

माल थाना क्षेत्र स्थित मड़वाना गांव निवासी राजू गौतम पत्नी ममता, बेटा सुजीत व बेटी कामिनी के साथ रहते थे। राजू गौतम ट्रैक्टर चला कर परिवार का जीवन यापन करते थे। रोज की तरह मंगलवार रात खाना खाने के बाद राजू घर में बने बरामदे में सो रहे थे।

बुधवार सुबह पत्नी ममता राजू को जगाने के लिए आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला तो वह बरामदे में आई देखा कि राजू का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। यह माजरा देख ममता चीख पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर गए। हत्या की खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पाकर माल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शक के आधार गांव के ही रहने वाले तीन लोगों बहादुर, अशोक व अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।

कमरे में सो रहे परिवार को नहीं चला पता

जिस बरामदे में राजू गौतम की हत्या की गई उससे बमुश्किल पांच कदम की दूरी पर कमरे में ममता बच्चों को लेकर सो रही थी। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि राजू गौतम अपने तीन साथियों बहादुर, अशोक व अमित के साथ मंगलवार शाम शराब पीने के बाद राजू घर पर सोने के लिए चला गया। आंशका जताई जा रही है कि शराब के नशे में होने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Central UP homeslider

BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

BSF-BGB भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मध्य 57वीं महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता आठ से 11 जून 2026 तक BSF मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न […]

Spread the love
Read More