पीड़ा: हाईटेक जालसाजों से परेशान राजधानीवासी

cyber NayaLook
  • ठगों के मकड़जाल से लोगों का जीना हुआ मुहाल, आए दिन हो रही बड़ी बड़ी ठगी 
  • कभी CBI कभी Crime Branch के अधिकारी बन करते हैं ठगी 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र की रहने वाली 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला रीता भसीन जो अकेले रहती हैं और वह एक छोटी सी दुकान चलाकर जीवन यापन करतीं हैं। उनके मोबाइल फोन पर एक दिन एक कॉल आती है। फोन करने वाला खुद को क्राइम ब्रांच और सीबीआई अफसर बताया। फिर यहीं से अनजान नंबर से फोन करने वाले कहा कि आप का मोबाइल नंबर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं और मुंबई के अंधेरी ईस्ट थाने में आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह सुनते ही रीता भसीन डर गई और जालसाजों के चंगुल में फंसकर अपनी जीवन भर की कमाई गंवा बैठीं।

राजधानी लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र निवासी रीता भसीन ही नहीं, यहां के सैकड़ों लोग जालसाजी का शिकार बन बैठे हैं। खुद को कमरे में कैद रीता भसीन ने किसी तरह हिम्मत जुटा कर इसकी सूचना लखनऊ साइबर थाने में देकर जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

बुजुर्ग महिला रीता भसीन से 56 लाख रुपए की हुई ठगी का मामला सामने आते ही मानो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। साइबर थाने की पुलिस मामले की गहनता से छानबीन की तो पता चला कि बुजुर्ग महिला रीता भसीन के मोबाइल फोन पर कॉल करने वाले कहीं दूर के नहीं बल्कि राजधानी लखनऊ के ही हैं।

इनकी गर्दन दबोचने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और शुक्रवार को इंदिरा नगर क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद जैद, मोहन कुमार व चित्रांश कुंवर को गिरफ्तार कर इस खेल का खुलासा किया। यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी कई जालसाजों की गिरफ्तारियां हो चुकी है, जिसमें राजफाश हुआ था कि कोई एटीएम कार्ड बदलकर तो कोई नौकरी दिलाने के झांसा देकर तो कोई रुपए दुगुना करने के नाम लाखों-करोड़ों रुपयों की ठगी कर चुके हैं।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More