काकोरी के मौदा गांव में असलहों से लैस बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

gun
  • सरे शाम युवक को मारी गोली
  • कंधे पर गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • कौन घटना को दिया अंजाम पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के मौदा गांव में मंगलवार शाम बेखौफ बदमाशों ने सरे शाम 26 वर्षीय आकाश यादव को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए।

ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक के कंधे पर गोलियां लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि पुलिस खतरे से बाहर होने की बात बता रही है।

जानकारी के मुताबिक काकोरी क्षेत्र स्थित मौदा गांव निवासी 26 वर्षीय आकाश यादव की गांव से कुछ दूरी पर आम की बाग है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम वह अपनी बाग के पास था कि इसी दौरान असलहों से लैस बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। कंधे पर गोली लगने से आकाश जमीन पर गिर पड़ा।

मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया। जानकार बताते हैं कि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि एक आम के कारोबारी और आकाश के बीच रूपयों का लेन-देन का मामला होने की बात सामने आ रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बाबत किसी जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का बयान नहीं आया था।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More