सौतेली बेटी की चाकू मारकर हत्या, हत्यारोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

nl11

महानगर क्षेत्र के विज्ञानपुरी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सौतेली बेटी और सौतेले पिता के बीच मामूली कहासुनी ने खूनी रूप अख्तियार ले लिया। बौखलाए सौतेले पिता ने बेटी सिमरन के ऊपर चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया। गंभीर हालत में सिमरन को अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त मध्य के मुताबिक उसके पिता जागेश की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी विकास पांडेय नाम के शख्स से कर ली थी।

उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि वरासत को लेकर सिमरन और सौतेले पिता विकास पांडेय से आए दिन कहासुनी होती रहती थी। रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना महानगर क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी की है। यहां के निवासी विकास पांडेय ने सोमवार शाम करीब आठ बजे अपनी सौतेली बेटी सिमरन की चाकू मारकर मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि सिमरन के पिता की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी विकास पांडेय नाम के व्यक्ति से कर ली, जिसे लेकर सौतेले पिता और बेटी में किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी।

बताया जा रहा है रोज की तरह पिता और बेटी में कहासुनी हो रही थी कि इसी दौरान सौतेले पिता ने बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी घायल कर दिया। पुलिस हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारे सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया ‌

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More