किसानों का संबल बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

Untitled design 4 e1749713237916
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक योगी सरकार की तरफ से प्रदेश के 11690 लाभार्थियों को 5.61 अरब रुपये की दी जाएगी सहायता
  • अंबेडकरनगर में शुक्रवार को शिवबाबा स्थान पर जनपद के लाभार्थी किसानों को चेक देंगे सीएम योगी, डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में जाएगी धनराशि
  • योजना के तहत 431 लोगों को लगभग 21 करोड़ रुपये का प्रदान किया जाएगा चेक
    शुक्रवार को 408 किसान परिवार को पांच लाख, 10 को ढाई लाख, एक को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की दी जाएगी सहायता

लखनऊ,  योगी सरकार अन्नदाता किसानों के हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी है। दुर्घटना में किसी किसान की मृत्यृ-दिव्यांगता आदि होने पर आश्रितों/परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना संबल बनी है। किसी अप्रिय घटना में आश्रित परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है, जिससे परिवारवालों को जीवनयापन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में संकट के समय इस योजना के माध्यम से योगी सरकार ऐसे परिवारों के लिए संबल प्रदान कर रही है। यह योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। योजना के अंतर्गत दुर्घटनावश मृत्यु-विकलांगता की दशा में अधिकतम पांच लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

शुक्रवार को 431 लोगों को दी जाएगी लगभग 21 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत शुक्रवार (13 जून) को अंबेडकर नगर के शिवबाबा मैदान में जनपद के 431 लोगों को सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे। इसमें 408 लोगों को पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। 10 लोगों को ढाई लाख, एक किसान परिवार को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि का डेमो चेक प्रदान किया जाएगा। कुल राशि 20 करोड़, 78 लाख, 25 हजार रुपये (लगभग 21 करोड़) है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में जाएगी।

प्रदेश के 11690 लोगों को दी जाएगी 5.61 अरब से अधिक की सहायता

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत अब तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 11690 लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें योगी सरकार द्वारा 5 अरब, 61 करोड़, 86 लाख, 28,200 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से लाभान्वित शीर्ष 10 जनपद

जनपद स्वीकृत दावे धनराशि
अंबेडकरनगर 431 20,78,25,000
कुशीनगर 392 19,55,00,000
कानपुर देहात 403 19,51,50,000
मैनपुरी 355 17,66,00,000
जौनपुर 417 17,20,00,000
इटावा 352 17,00,80,000
हरदोई 342 15,99,00,000
लखीमपुर खीरी 334 15,82,50,000
सोनभद्र 307 13,75,75,000
संतकबीर नगर 280 13,35,25,000

साल दर साल बढ़ता गया बजट

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। योगी सरकार ने सत्र 2020-21 में इसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। इसके बाद किसानों के लिए हर वित्तीय वर्ष में बजट बढ़ता गया।

2020 से लाभान्वित किसान व बजट आवंटन
सन बजट लाभार्थी
2020-21 500 करोड़ 11275
2021-22 600 करोड़ 13645
2022-23 650 करोड़ 15231
2023-24 950 करोड़ 23821
2024-25 1000 करोड़ 25575
2025-26 1050 करोड़ 11690

Spread the love

Mass Marriage Scheme
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

एक दूजे के लिए हुए 220 जोड़े,मिला नया आसमान उमेश चन्द्र त्रिपाठी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को नौतनवां कस्बे के एक मैरेज हॉल में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 220 जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बने। पूरे समारोह में खुशियों, उत्साह और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू, […]

Spread the love
Read More
Johar University Demolition
Uttar Pradesh

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट : जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें होंगी ध्वस्त

Johar University Demolition : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई अब लगभग तय मानी जा रही है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने विश्वविद्यालय परिसर की 40 में से 38 इमारतों को अवैध निर्माण घोषित करते हुए उन्हें ध्वस्त करने का […]

Spread the love
Read More
Sealed Row House
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण के अफसरों को नहीं दिख रहा अवैध निर्माण

Sealed Row House सील रॉ हाउस और बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण कार्य होटल से सामने खाली पड़ी जमीन पर अस्थाई निर्माण कर किया जा रहा कब्जा अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की जान चले जाने के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी सुधरने का नाम भी ले रहे […]

Spread the love
Read More