दिव्यांग नहीं, विशेष हैं ये बच्चेः ‘सुगम्य वर्कशीट्स’ से संवेदनशील शिक्षा की नई इबारत लिख रही योगी सरकार

uni159600 small
  • – राज्य के लगभग 2.96 लाख विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) विद्यार्थियों के लिए वितरित हो रही ‘सुगम्य वर्कशीट्स
  • – यूनिसेफ के सहयोग से विकसित किया गया है ‘सुगम्य वर्कशीट्स’
  • – यूनिसेफ के सहयोग से विकसित की गई हैं ये वर्कशीट्स
  • – व्यक्तिगत, जोड़ी और समूह गतिविधियों के ज़रिए बच्चों को सीखने का अनुभव दे रहे हैं स्पेशल एजुकेटर्स
  • – दिव्यांग बच्चों को भी शिक्षा में बराबरी का अधिकार देना ही हमारा संकल्प: संदीप सिंह

लखनऊ, 11 जून। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समावेशन की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य के लगभग 2.96 लाख विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) विद्यार्थियों के लिए यूनिसेफ के सहयोग से ‘सुगम्य वर्कशीट्स’ का विकास और वितरण कराया जा रहा है। ये वर्कशीट्स न केवल उनकी मूलभूत शैक्षिक दक्षताओं को मजबूत करेंगी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देंगी।

योगी सरकार की यह संवेदनशील और रणनीतिक पहल शिक्षा को केवल अधिकार नहीं, अनुभव और आत्मबल का माध्यम बना रही है। अब राज्य सरकार दिव्यांगता को बाधा नहीं, बल्कि एक विशेषता मानते हुए उचित संसाधनों और सहयोग के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा में लाने की दिशा में मजबूत कदम उठा रही है।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे, चाहे वह किसी भी सामाजिक, आर्थिक या शारीरिक परिस्थिति में क्यों न हो। ‘सुगम्य वर्कशीट्स’ के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिव्यांग बच्चे भी शिक्षा के हर स्तर पर बराबरी के हकदार बनें। यह केवल एक शैक्षिक नवाचार नहीं, बल्कि समावेशी और संवेदनशील समाज के निर्माण की दिशा में हमारा संकल्प है।

शिक्षा में समावेशन की ओर ठोस कदम

इन वर्कशीट्स को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी और गणित विषयों पर केंद्रित किया गया है। कक्षा 1 से 5 के लिए कुल 1300 वर्कशीट्स तैयार किये गये हैं तो कक्षा 6 से 8 के लिए 600 वर्कशीट्स। इस तरह इनके लिए कुल 1900 वर्कशीट्स तैयार हैं। इन वर्कशीट्स को पूर्ण दृष्टि दिव्यांग छात्रों को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों के दिव्यांग बच्चों के लिए इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि वे रंगीन, आकर्षक और सरल भाषा में हों, ताकि वे रुचिपूर्वक और सहजता से सीख सकें।

कक्षा में उपयोग की विस्तृत योजना

वर्कशीट्स की छपाई पूर्ण हो चुकी है और सभी जनपदों में उनकी आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है। अब ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर उनका वितरण किया जा रहा है। दिशा-निर्देशों के अनुसार, ये वर्कशीट्स एक सेट में चरणबद्ध रूप से वितरित की जाएंगी। पहले सेट के अभ्यास और शिक्षक मूल्यांकन के बाद ही अगला सेट दिया जाएगा।

शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण और रणनीति

शिक्षकों को व्यक्तिगत, जोड़ी और समूह गतिविधियों के माध्यम से बच्चों से वर्कशीट्स पर कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक सेट से पूर्व विद्यार्थियों के साथ संवाद या गतिविधि के ज़रिए संदर्भ स्पष्ट करना अनिवार्य है और मूल्यांकन के बाद विद्यार्थियों को वर्कशीट्स घर ले जाने की अनुमति दी गई है ताकि वे दोबारा अभ्यास कर सकें।

स्पेशल एजुकेटर्स का मार्गदर्शन और निगरानी भी सुनिश्चित

स्पेशल एजुकेटर्स को विद्यालयों में भ्रमण कर न केवल वर्कशीट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करनी है, बल्कि बच्चों को आने वाली कठिनाइयों को समझकर समाधान भी देना है। इतना ही नहीं, उनकी मासिक रिपोर्ट की समीक्षा जिला समन्वयक करेंगे तथा उसी के अनुरूप फीडबैक व मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

Spread the love

Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

राजेश श्रीवास्तव Gyanesh Kumar : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर विवाद और दो चुनाव आयुक्तों की तरफ से चुनाव आयोग की कार्यशैली पर आपत्ति जताए जाने की रिपोर्ट्स के बाद देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों से लेकर कॉकरोच जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More