आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ ब्रिटेन

WhatsApp Image 2025 06 11 at 10.32.30 AM

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के लिए ब्रिटिश सरकार को धन्यवाद दिया है।

डॉ. जयशंकर ने यहां हैदराबाद हाउस में ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड लैमी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान अपने संबोधन में कहा सबसे पहले, मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति आपकी एकजुटता तथा समर्थन के लिए ब्रिटिश सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारे सहयोगी इसे समझेंगे।

लैमी शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे, जिसका उद्देश्य ब्रिटेन-भारत आर्थिक और प्रवास साझेदारी की समीक्षा करना तथा उसे आगे बढ़ाना है। विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा में शामिल होने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। लैमी का यह दौरा हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद हुआ है, जोकि काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीएम मोदी से मुलाकात और विदेश मंत्री जयशंकर से बातचीत के बाद लैमी ने भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख दिग्गजों से भी वार्ता की, ताकि ब्रिटेन में भारतीय निवेश बढ़ाने और दोनों बाजारों में नए अवसरों को खोलने के तरीके तलाशे जा सकें।
इसके साथ ही लैमी ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुलाकात की और भारत-ब्रिटेन एफटीए तथा दोनों देशों के बीच भावी सहयोग से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा हम दोनों ने ऐतिहासिक भारत-यूके एफटीए को अंतिम रूप देने में किए गए काम की सराहना की, जो हमारे बढ़ते संबंधों को और बढ़ावा देगा। हमने द्विपक्षीय व्यापार को गहरा करने और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पूरी क्षमता को अनलॉक करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

लड़की की इज्जत बचाने के लिए अकेले 40 लुटेरों से भिड़ गया,खुखरी से 3 को मार गिराया और 8 को किया घायल ! उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vishnu Prasad Shrestha : बात 2 सितंबर 2010 की है जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन में 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे पूर्व सांसद हर्षवर्धन

पिता की कमी आजीवन खलती रहेगी लेकिन उनके आदर्श हमें प्रेरणा देते रहेंगे – सुप्रिया श्रीनेत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Former MP Harshvardhan : महराजगंज जिले के पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की 10 वीं पुण्यतिथि रविवार 4 अक्टूबर 2026 को फरेंदा क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी स्थित उनके पैतृक गांव में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने […]

Spread the love
Read More
Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More