हैवानियत: अपनों ने ही छीन लीं नवजात की सांसें

  • किसी बेरहम मां-बाप ने कूड़े के ढेर में फेंका नवजात को
  • ठाकुरगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

लखनऊ। अगर मंजूर न था तुमको मेरा दुनिया में आना तो मेरे जिस्म को सांसों की सजा क्यों दी। ठाकुरगंज क्षेत्र के बालागंज चौकी से चंद कदमों की दूरी पर भीड़भाड़ वाले इलाके के तीन मंदिर के पीछे स्थित कूड़े ढेर पर पड़ा नवजात शिशु का शव मानों चीख-चीख कर यही बयां कर रहा हो।

भले ही इस नवजात शिशु में जान नहीं हो लेकिन अपने कातिल मां-बाप से उसका ये सवाल तो लाजमी ही होता। इस नवजात ने कोख से बाहर आकर बस आंखें ही खोली थीं कि उसे बेरहमी का दंश भुगतना पड़ा। नवजात शिशु के शव का यह हाल देख इलाकाई लोगों की भी आंखें नम हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकार बताते हैं कि इस मामले में पास के एक निजी अस्पताल की भूमिका भी संदेह के दायरे में है। पुलिस इस मामले गहनता से छानबीन करने में जुट गई है।

रघुवंशी हत्याकांड – आखिर किस पर भरोसा करे कोई: गैरों से ज्यादा अपनों से डर

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More