रविवार को 80 km/h की रफ्तार से चल रही धूलभरी हवाओं के कारण पायलट ने लैंडिंग टाल दी और विमान को आसमान में चक्कर लगवाया। यात्रियों में भारी घबराहट रही, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस डरावने टर्बुलेंस का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि 21 मई को भी श्रीनगर से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को टर्बुलेंस और ओले के कारण श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी, तब विमान का नोज़ रेडोम डैमेज हो गया था। पायलट ने मैन्युअली विमान को कंट्रोल कर यात्रियों की जान बचाई थी।टर्बुलेंस के समय सीट बेल्ट बांधना जरूरी है क्योंकि यह बिना किसी चेतावनी अचानक आ सकता है।
