हिमाचल में सेब किसानों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण दे रहा है अदाणी एग्री फ्रेश

WhatsApp Image 2025 05 23 at 10.24.47 AM
  • रोहड़ू, रामपुर और सैंज में आयोजित हो रहे इस 15 दिवसीय कैंप से सुधरेगी फसल की गुणवत्ता
  • – अदाणी एग्री फ्रेश द्वारा हिमाचल प्रदेश के तीन क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं विशेष प्रशिक्षण शिविर
    – 15 दिनों में 2000 से अधिक किसानों तक पहुँचने का लक्ष्य
    – दो चरणों में आयोजित होगा कार्यक्रम, अगला चरण जुलाई में कटाई से ठीक पहले होगा

शिमला, 20 मई, 2025: हिमाचल प्रदेश में सेब किसानों की फसल गुणवत्ता, उत्पादकता और आय बढ़ाने की दिशा में अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड ने एक विशेष पहल के तहत ‘ग्रोअर साइंटिफिक प्रोग्राम’ की शुरुआत की है। रोहड़ू, रामपुर और सैंज में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फसल प्रबंधन, कीट और रोग नियंत्रण, मौसम आधारित खेती और तकनीक आधारित समाधान उपलब्ध कराना है। गत वर्षों में भी यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया चुका है और किसानों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर इसे इस वर्ष फिर सेविस्तारित रूप में शुरू किया गया है।

अदाणी एग्री फ्रेश द्वारा आयोजित ‘ग्रोअर साइंटिफिक प्रोग्राम’ का इस वर्ष का पहला चरण कुल 15 दिनों तक चलेगा। रोहड़ू में 20 से 24 मई, रामपुर में 27 से 31 मई, और सैंज में 3 से 7 जून के बीच विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। हर स्थान पर हर दिन औसतन 150 किसानों की भागीदारी की उम्मीद है और इस चरण में 2000 से अधिक किसानों तक पहुँचने का लक्ष्य है। कार्यक्रम का दूसरा चरण जुलाई माह में, फसल तुड़ान से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा, ताकि किसानों को अंतिम समय पर भी उपयोगी मार्गदर्शन मिल सके।

प्रशिक्षण शिविरों में कृषि विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को व्यावहारिक और गहन स्वरूप मिलेगा। रोहड़ू में डॉ. उषा (प्लांट पैथोलॉजिस्ट, कृषि विज्ञान केंद्र) और डॉ. एन. पी. बुटेल (मृदा वैज्ञानिक) को मिट्टी की उर्वरता, पौधों के स्वास्थ्य और फसल सुरक्षा से संबंधित व्यावहारिक जानकारी साझा करने का श्रेय जाता है। अगला कैंप रामपुर में होगा, जिसमें डॉ. एस. पी. भारद्वाज (पूर्व एसोसिएट डायरेक्टर, हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी, सोलन) किसानों को कीट नियंत्रण की आधुनिक विधियों और बागवानी प्रबंधन के उपायों पर विस्तार से जानकारी देंगे। वहीं, सैंज में डॉ. भूपेश गुप्ता (प्रोफेसर, प्लांट पैथोलॉजिस्ट, हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी, सोलन) किसानों को फसल रोगों की समय पर पहचान और रोकथाम की रणनीतियों के बारे में प्रशिक्षण देंगे।

अदाणी एग्री फ्रेश द्वारा आयोजित किए जा रहे इन प्रशिक्षण सत्रों में किसानों को वर्तमान फसल की स्थिति और उससे जुड़ी चुनौतियों, बागवानी की उन्नत विधियों और ऑर्चर्ड प्रैक्टिसेस (फलदार पेड़ों की देखभाल, वृद्धि और उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल), कीट नियंत्रण और रोग प्रबंधन, मौसम की स्थिति और उसके अनुसार फसल योजना, फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता सुधारने के तरीके और तकनीकी नवाचारों की मदद से स्मार्ट खेती के समाधान जैसे मुख्य विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम से न सिर्फ किसानों की खेती से संबंधित वैज्ञानिक समझ को मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन की श्रृंखला अधिक संगठित और टिकाऊ भी बन सकेगी। अदाणी एग्री फ्रेश का यह प्रयास कृषि क्षेत्र में ज्ञान, नवाचार और स्थायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

READ MORE

वांगचुक की हालत और बिगड़ी, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

वांगचुक की हालत और बिगड़ी, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Spread the love

Business

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, 13 अगस्त से सख्त चेकिंग शुरू

Delhi Railway Station  : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से पर्याप्त पहले रेलवे स्टेशन पहुंचें। 13 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों […]

Spread the love
Read More
Bhubaneswar
Business National

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

Bhubaneswar: घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ ओडिशा सरकार ने राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की टीमों ने अब तक 3792 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 8208 LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से […]

Spread the love
Read More
Sale of stakes in companies
Business

LIC के बाद इन सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार, निवेशकों की नजर इन शेयरों पर

Sale of stakes in companies : केंद्र सरकार की विनिवेश रणनीति को लेकर शेयर बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ सकती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में हिस्सेदारी घटाने के बाद अब सरकार कुछ अन्य सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान कॉपर, हिंदुस्तान जिंक, […]

Spread the love
Read More