गोलियों से गूंजी राजधानी: रविवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी राजधानी

गोलियों से गूंजी राजधानी

गोलियों से गूंजी राजधानी

  • आधे घंटे के अंतराल में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली
  • दो लोगों को लगी गोली एक की हालत गंभीर, दूसरे की हालत खतरे से बाहर
  • एसीपी विभूतिखंड सहित कई आला अधिकारी मौके परचिनहट कस्बा स्थित टिन्ना आतशबाज़ के घर के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के मल्हौर रोड पर स्थित टिन्ना आतशबाज़ के घर के पास किसी बात को लेकर असलहों से लैस पल्सर सवार हमलावरों ने करीब छह राउंड गोलियां दागीं। इस दौरान वहां पर मौजूद एजाज पुत्र जाकिर के कंधे व कमर के ऊपर गोली लगी, जबकि खलिक पुत्र रकीब की अंगुली चीरते हुए गोली पार कर गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां एजाज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि खलिक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में एसीपी विभूतिखंड राधा रमण का कहना है जांच-पड़ताल में घटना की वजह पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है, लिहाजा बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक रहा था। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर चिनहट बाजार होते हुए भाग निकले।

एसीपी विभूतिखंड के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ सबूत हाथ लगे हैं जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

गोलियों से गूंजी राजधानी:  बेखौफ होकर चलाई गोली, फिर असलहा लहराते भागे,,,

बेखौफ हमलावर चिनहट कस्बा निवासी एजाज और खलिक के ऊपर जिस तरह से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकी, इससे यही लग रहा है कि बदमाशों के इरादे ठीक नहीं थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर आए और बेधड़क होकर एजाज के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी।

बताया जा रहा है कि गोलियों की तड़तड़ाहट देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और अपनी-अपनी जान बचाने के लिए दूकानों में घुस गए। पुलिस को मौके से कई कारतूस खोका बरामद हुए हैं।

मल्हौर रोड स्थित टिन्ना आतशबाज़ के घर के पास एजाज और खलिक पर गोली चलती देख वहां पर मौजूद कुछ लोग मदद के लिए दौड़े तो हमलावरों ने उनकी तरफ असलहा तान दिया, जिससे लोग सहम गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दुबक गए।

पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। एसओ चिनहट भरत पाठक के मुताबिक बदमाशों की तलाश में उनकी टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है। हालात को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

READ MORE

क्या राजनीति में कदम रखेंगे आलोक मौर्या? प्रयागराज की मुलाकात ने उठाए सवाल

सीजफायर के बीच अमेरिका का बड़ा हमला, ईरानी तेल टैंकर को बनाया निशाना-ट्रंप ने दी फिर बमबारी की धमकी

Spread the love

Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More
SP
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

SP विधानमंडल दल की बैठक में लिया फैसला लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में हुई। विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के […]

Spread the love
Read More