सीजफायर के बीच अमेरिका का बड़ा हमला, ईरानी तेल टैंकर को बनाया निशाना-ट्रंप ने दी फिर बमबारी की धमकी

Untitled 4 copy

वॉशिंगटन/तेहरान। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। आधिकारिक सीजफायर लागू होने के बावजूद अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में एक ईरानी तेल टैंकर पर हमला कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बमबारी फिर शुरू की जाएगी और यह पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और तीव्र होगी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरानी तेल टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़कर बंदरगाहों की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अमेरिकी लड़ाकू विमान ने टैंकर के रडर यानी दिशा नियंत्रित करने वाले हिस्से को निशाना बनाया। हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान के साथ जारी संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त होने की स्थिति में तेल और गैस की बाधित आपूर्ति फिर से सामान्य हो जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान अमेरिका की शर्तें मानता है या नहीं।

ट्रंप की खुली चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि अगर वे सहमत नहीं हुए तो बमबारी शुरू होगी। अगर समझौता नहीं होता है तो हम हमला करेंगे और यह पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर और ज्यादा तीव्रता वाला होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के अधिकारी युद्ध खत्म करना चाहते हैं और दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ऐसे समझौते की कोशिश कर रहा है जो उसके हितों के अनुरूप हो।

सीजफायर के बावजूद बना हुआ है तनाव

हालांकि दोनों देशों के बीच आधिकारिक रूप से सीजफायर लागू है, लेकिन हालात अब भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के नए प्रस्तावों पर विचार कर रहा है। वहीं अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने यह संकेत दे दिया है कि खाड़ी क्षेत्र में हालात कभी भी फिर से भड़क सकते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

3 thoughts on “सीजफायर के बीच अमेरिका का बड़ा हमला, ईरानी तेल टैंकर को बनाया निशाना-ट्रंप ने दी फिर बमबारी की धमकी

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Adukh Navami
homeslider Religion

अदुःख नवमी आज: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

Adukh Navami: अदुःख नवमी (जिसे बोलचाल में ‘ दुःख नवमी’ भी कहा जाता है) हिंदू धर्म का एक अत्यंत कल्याणकारी व्रत है। यह मुख्य रूप से दुखों के नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं। तिथि और समय यह व्रत हर साल भाद्रपद […]

Spread the love
Read More