भाजपा को अपने काम पर चुनाव लड़ना चाहिए : केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपने काम पर चुनाव लड़ना चाहिए लेकिन वह दिल्ली के लोगों को बीमार करके चुनाव लड़ना चाहती हैं। केजरीवाल ने बादली से प्रत्याशी अजेश यादव और तिमारपुर से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू के समर्थन में जनसभा कर कहा कि दिल्ली के लोगों ने हमें खूब प्यार और आशीर्वाद दिया। हम लोगों ने मिलकर जनता की सेवा में तन-मन-धन से लगे हुए है। हमने बिजली 24 घंटे कर दी। भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है लेकिन एक भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं आती है। अगर कमल का बटन दबा दिया तो जैसे इनके 20 राज्यों में बिजली गुल रहती है, वैसे ही दिल्ली में बिजली गुल हो जाएगी। पूरे देश में सबसे सस्ती बिजली दिल्ली में है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल बहुत शानदार हो गए हैं।। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे और माता-पिता दोनों खुश है। भाजपा शासित राज्यों में सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। दिल्ली के लोग गलत बटन नहीं दबाएंगे, बल्कि झाड़ू का बटन दबाएंगे। कमल का बटन बहुत खतरनाक है। अगर इसे दबा दिए तो सारे सरकारी स्कूल फिर से खराब हो जाएंगे। बड़ी मुश्किल से स्कूलों को ठीक किया गया है। आप नेता ने कहा कि दिल्ली में शानदार मोहल्ला क्लीनिक बना दिए। वहां सारा इलाज मुफ्त होता है। भाजपा ने एलान कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो पूरी दिल्ली से मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगे। भाजपा आ गई तो महिलाओं की फ्री बस यात्रा भी बंद कर देगी।

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में बिजली और पानी मुफ्त देते हैं लेकिन मुझे पता चला है कि कई किराएदारों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। चुनाव के बाद ऐसा सिस्टम लागू करेंगे कि किराएदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी का फायदा मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देकर आप अपना वोट खराब करेंगे। कांग्रेस को जीतना नहीं है। वह सिर्फ वोट काटेगी। कांग्रेस और भाजपा की अंदरखाने सेटिंग हो गई है। दोनों मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। ये दोनों मिलकर इसलिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं कि इनको दिल्ली की तरक्की करनी है। ये इसलिए मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं कि इनको आम आदमी पार्टी को हराना है।(वार्ता)

Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

लेकिन कोई सामान्य छूट नहीं लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों द्वारा निजी भूमि पर किया गया कब्जा कानून के तहत नियमित किया जा सकता है। हालांकि अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि […]

Read More
Delhi homeslider National

मौसम अपडेट: अब सताएगी गर्मी, कई सूबे में तेजी से बढ़त का अनुमान

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की गतिविधियों से कुछ क्षेत्रों में तापमान में […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

JNU ‘लांग मार्च’ पर टकराव: गेट पर रोके जाने के बाद पुलिस-छात्रों में धक्का-मुक्की नया लुक ब्यूरो देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है। कैंपस में हुई झड़प के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक हिंसक रूप ले बैठी। हालात इतने बिगड़ गए कि लाठियां […]

Read More