CMआतिशी ने केजरीवाल पर जानलेवा हमला होने की जांच की मांग

नई दिल्ली। CM आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप के लिए उचित आधार और पंजाब पुलिस द्वारा केजरीवाल को दी गई सुरक्षा बहाल करे। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से पंजाब पुलिस द्वारा प्रदान की गई उनकी सुरक्षा को बहाल करने का आग्रह किया।

सीएम आतिशी ने केजरीवाल पर जानलेवा हमला होने की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के अनुसार केजरीवाल पर कथित हमलों पर आंखें मूंद ली हैं। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल की हत्या की इस साजिश में दो खिलाड़ी शामिल हैं जो भाजपा और दिल्ली पुलिस हैं। वे दोनों केजरीवाल की जान लेने की साजिश कर रहे हैं। केजरीवाल पर एक के बाद एक हमले करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले अक्टूबर में केजरीवाल पर हमला किया गया था। कहा कि हमारी जांच में पता चला कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर केजरीवाल की सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। कहा कि हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि यह अमित शाह के नियंत्रण में है। (BNE)

Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

लेकिन कोई सामान्य छूट नहीं लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों द्वारा निजी भूमि पर किया गया कब्जा कानून के तहत नियमित किया जा सकता है। हालांकि अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि […]

Read More
Delhi homeslider National

मौसम अपडेट: अब सताएगी गर्मी, कई सूबे में तेजी से बढ़त का अनुमान

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की गतिविधियों से कुछ क्षेत्रों में तापमान में […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

JNU ‘लांग मार्च’ पर टकराव: गेट पर रोके जाने के बाद पुलिस-छात्रों में धक्का-मुक्की नया लुक ब्यूरो देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है। कैंपस में हुई झड़प के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक हिंसक रूप ले बैठी। हालात इतने बिगड़ गए कि लाठियां […]

Read More