मार्गेरिटा का तीन देशों का आठ दिवसीय दौरा संपन्न

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा का मंगलवार को तीन देशों का आठ दिवसीय आधिकारिक दौरा संपन्न हुआ। 14 जनवरी को दक्षिण पूर्वी एशियाई देश फिलीपींस से शुरू हुआ उनका दौरा पश्चिमी प्रशांत महासागर क्षेत्र में प्रशांत द्वीप देशों (PIC) पलाऊ गणराज्य और माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य (FSM) पर संपन्न हुआ। इस दौरान राज्य मंत्री ने तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर उपयोगी चर्चा की।
मार्गेरिटा ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने माइक्रोनेशिया के राष्ट्रपति वेस्ले डब्ल्यू. सिमिना द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हिस्सा लिया, जिस दौरान उनकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एरेन बी. पालिक से आपसी संबंधों को मजबूत करने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। इससे पहले उन्होंने विदेश सचिव लोरिन एस. रॉबर्ट के साथ आपसी हितों के द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की थी।

यह दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि माइक्रोनेशिया में भारत की ओर से यह पहली मंत्रिस्तरीय यात्रा है। इससे पहले मार्गेरिटा ने गुरुवार को पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स जूनियर के दूसरे कार्यकाल के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने पलाऊ के विदेश एवं व्यापार मंत्री कलानी कानेको से मुलाकात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की। मार्गेरिटा के इस लंबे विदेश दौरे की शुरुआत 14 जनवरी को फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से मुलाकात के साथ हुई थी, जहां उन्होंने भारत-फिलीपींस साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए उपयोगी चर्चा की थी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश राज्य मंत्री की इस क्षेत्र की यात्रा से भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक के हमारे दृष्टिकोण के तहत फिलीपींस, पलाऊ और एफएसएम के साथ भारत की पारंपरिक रूप से घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत एवं गहरा होने की उम्मीद है।

Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

लेकिन कोई सामान्य छूट नहीं लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों द्वारा निजी भूमि पर किया गया कब्जा कानून के तहत नियमित किया जा सकता है। हालांकि अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि […]

Read More
Delhi homeslider National

मौसम अपडेट: अब सताएगी गर्मी, कई सूबे में तेजी से बढ़त का अनुमान

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की गतिविधियों से कुछ क्षेत्रों में तापमान में […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

JNU ‘लांग मार्च’ पर टकराव: गेट पर रोके जाने के बाद पुलिस-छात्रों में धक्का-मुक्की नया लुक ब्यूरो देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है। कैंपस में हुई झड़प के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक हिंसक रूप ले बैठी। हालात इतने बिगड़ गए कि लाठियां […]

Read More